फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnappers arrested

बेटी को अगवा कर मां से मांगी फिरौती, गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2014 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
kidnappers arrested

सरोजनीनगर से कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण कर मां से 50 हजार रुपये फिरौती मांग रहे दो बदमाशों को रविवार दोपहर हमीरपुर की मोहम्मदाबाद पुलिस ने धर दबोचा।

विज्ञापन


हालांकि, मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाश मौके से भाग निकले हैं। पुलिस की एक टीम भागे हुए बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।

छात्रा 31 मई की सुबह अपने घर से शांतिनगर स्थित स्टेडियम में हॉकी व जूडो खेलने के लिए निकली थी।

दोपहर बाद तक घर न पहुंचने पर परेशान मां ने उसका मोबाइल नंबर मिलाया, जो स्विच ऑफ निकला।

कुछ पता न चलने पर उन्होंने सरोजनीनगर थाना में मोहल्ले में रह रहे सुरेश उर्फ लालू और विनोद कुमार के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


इसी बीच शनिवार शाम सुरेश ने छात्रा की मां से फोन पर संपर्क किया। बकौल पीड़िता, सुरेश ने बेटी को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये फिरौती मांगी।

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने सरोजनीनगर एसओ शिव शंकर सिंह को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

इस दौरान सुरेश फोन पर धमकाता रहा। रविवार सुबह फिर फोन किया और रकम लेकर मोहम्मदाबाद में चित्रा फिलिंग स्टेशन पर बुलाया।

छात्रा की मां पड़ोसी देवेंद्र त्रिपाठी के साथ मोहम्मदाबाद पहुंची और कोतवाली पुलिस को पूरा मामला बताते हुए मदद की गुहार लगाई।

उनकी बात सुनने के बाद मोहम्मदाबाद कोतवाली के एसएसआई मुकेश यादव के साथ सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने चित्रा फिलिंग स्टेशन के इर्द-गिर्द घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे सुरेश और विनोद हमीरपुर निवासी कमलेश शुक्ला, ओमप्रकाश व अंशुल के साथ एक बोलेरो से पहुंचे। कार में छात्रा भी बैठी थी।

बोलेरो के रुकते ही पुलिस ने धावा बोल दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुख्य आरोपी सुरेश और विनोद के अलावा कमलेश भाग निकले, जबकि छात्रा व दो बदमाशों को दबोच लिया गया।

बाकी बदमाशों की तलाश में पुलिस की एक टीम दबिश दे रही है। एसओ ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed