{"_id":"d313aac6ad594b7d49c8e7ed3e7f52a2","slug":"kid-died-from-electric-shock-neighbours-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूलर के पेड़ पर मासूम से लगवाया कटिया, मौत के बाद फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गूलर के पेड़ पर मासूम से लगवाया कटिया, मौत के बाद फेंकी लाश
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र ने बिस्किट का लालच देकर कक्षा चार के मासूम छात्र को कटिया लगाने के लिए पेड़ पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
कटिया लगाने के दौरान मासूम करंट की चपेट में आ गया और पेड़ से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पिता-पुत्र ने अपना अपराध छिपाने के लिए मासूम के शव को गांव के ही तालाब में फेंक दिया। घटना का पता चलने पर गांववालों ने आरोपी को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सूरजकुंड खेड़ा निवासी शिव कुमार राजपूत का पुत्र सुभाष (11) मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोस में रहने वाला जगजीवन बिस्किट का लालच देकर सुभाष को अपने साथ ले गया और गूलर के पेड़ पर चढ़कर कटिया फंसाने को कहा।
विज्ञापन
जगजीवन अवैध तरीके से लोहे के तार से बिजली की लाइन खींच कर लाया था। मासूम सुभाष बिस्किट के लालच में पेड़ पर चढ़ गया। जैसे ही उसने तार से कटिया लगाई, उसे करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राम सनेही और उसके बेटे जगजीवन ने अपना अपराध छिपाने के लिए सुभाष के शव को तालाब में फेंक दिया और भाग गए।
कुछ देर बार सुभाष के घरवाले उसे ढूंढने निकले। पड़ोस में रहने वाले अमर सिंह के पुत्र सूरज ने बताया कि सुभाष को जगजीवन बुलाकर ले गया था।
उसके बाद सुभाष के परिजन जगजीवन के घर पहुंचे। जगजीवन घर पर नहीं था। वहां उसके पिता राम सनेही मिले। ग्रामीणों ने उससे जगजीवन के बारे में पूछा। इस पर राम सनेही ने बेटे के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया।
इस पर ग्रामीण नाराज हो गए और राम सनेही की पिटाई कर दी और बंधक बना लिया। राम सनेही ने बताया कि सुभाष की करंट से चिपक कर मौत हो गई थी तो हम लोगों ने उसके शव को तालाब में फेक दिया।
दूसरी ओर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि राम सनेही को ग्रामीणों ने बंधक बना रखा था। पुलिस ने राम सनेही और जगजीवन को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।