फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   isi agent arrested with 5 lakh fake currency

यूपी में पकड़ा गया जाली नोटों का सबसे बड़ा सौदागर

Sat, 27 Jul 2013 12:54 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Jul 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
isi agent arrested with 5 lakh fake currency

एटीएस ने शुक्रवार को नेपाल सीमा पर जाली भारतीय मुद्रा के सबसे बड़े तस्कर को दबोच कर पांच लाख के जाली नोट बरामद किए।

विज्ञापन


कैसरबाग बस अड्डे से दबोचा गया जालसाज इमरान अहमद तेली उर्फ मुन्ना उर्फ आफताब उर्फ समीर गुप्ता उर्फ इमरान समानी उर्फ सलमान के नाम से जाना जाता है।

बरामद किए गए नोट पाकिस्तान के प्रचलित समाचार पत्र ‘द डान’ में लिपटे हुए थे।

इमरान तेली जाली नोटों के कारोबार के अलावा पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई व आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा के लोगों के संपर्क में था।

वह आतंकी प्रशिक्षण के लिए भारत से नौजवान चुन कर लश्कर के ट्रेनिंग कैंप भेजता था।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अरुण कुमार ने एटीएस को मिली कामयाबी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।


एडीजी ने कहा कि इमरान तेली के पास से बरामद एक डायरी में कई इंटरनेशनल नंबर मिले हैं, जिनके बारे में पूछताछ जारी है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक अरसे से उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा पर जाली नोटों के कारोबार में सबसे बड़ा नाम इमरान तेली का था।

वह पाकिस्तान से जाली भारतीय मुद्रा को विभिन्न माध्यमों से हांगकांग, दुबई, मलेशिया, सिंगापुर आदि के जरिए भारत भेजता था।

इमरान की एटीएस को पहले से ही तलाश थी, पर वह चंगुल में नहीं आ रहा था। एटीएस को यह जानकारी मिली थी कि इमरान पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में ही छिपा हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह कैसरबाग बस अड्डे से रुपईडीहा जाने के लिए बस में सफर करने वाला है। इस सूचना पर एटीएस की टीम ने उसे बस अड्डे से दबोच लिया।

मूल रूप से चंपारन बिहार के निवासी इमरान तेली 2007 में नेपाल के वीरगंज इलाके में रहने आ गया था।

शुरूआती दौर में तो उसने इलायची व लौंग का कारोबार किया पर उसमें घाटा होने के बाद जाली नोटों के कारोबार से जुड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed