फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innocent murder

जरा सी कहासुनी में पड़ोसी ने मासूम को मार डाला

Tue, 04 Feb 2014 09:58 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
Innocent murder

गोसाईंगंज कस्बे में आठ वर्षीय छात्र रोहित को अगवाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव तालाब में फेंक दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार को सूचना पर पुलिस ने तालाब से छात्र का शव बरामद कर लिया। उसके गले व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।

गांव के ही एक दबंग के बेटे से कहासुनी के बाद रोहित बीते 28 जनवरी से लापता था। बच्चे केे पिता ने दबंग पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। शक के आधार पर पुलिस पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सराय करौरा मोहल्ले के तालाब से शव बरामद कर छानबीन शुरू की। बच्चे के गले व चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर कस्बे में पान की गुमटी लगाने वाले संतोष यादव ने शव की शिनाख्त अपने बेटे रोहित के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटे रोहित का शव देखकर पिता बदहवास हो गया। उसने दबंग पड़ोसी शिवराज व उसके बेटे मोहित पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने बामुश्किल बच्चे के परिवार वालों को शांत किया।

 
रोहित कक्षा दो का छात्र था और बीते 28 जनवरी को घर के सामने से लापता हो गया था। 29 को पिता संतोष ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पड़ोसी शिवराज व उसके बेटे मोहित पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया था कि घर के सामने आवारा सुअर घूमने पर रोहित ने आपत्ति जताई थी।

इस पर मोहित ने रोहित को भला-बुरा कहते हुए निपट लेने की धमकी दी थी। उसी दिन से अचानक रोहित गायब हो गया।

पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या व सबूत मिटाने की धाराओं में तब्दील कर लिया है। एसओ का कहना है कि शक के आधार पर शिवराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed