{"_id":"d7abdb36e29e4ecf323fd2511552f2a6","slug":"imarn-teli-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तेली' परत दर परत खोल रहा तस्करी की पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'तेली' परत दर परत खोल रहा तस्करी की पोल
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों के सहयोगी और जाली नोटों के कारोबारी इमरान उर्फ तेली की रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे वापस जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान इमरान तेली ने जांच अधिकारियों को कई अहम सूचनाएं दी हैं, जिनका अब सत्यापन किया जा रहा है।
एटीएस की एक टीम इसके लिए विभिन्न जिलों में ऐसे लोगों को चिन्हित करेगी, जिनके बारे में इमरान ने जानकारी दी थी कि वे लोग जाली नोटों के कारोबार से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
इस काम में एटीएस की पूर्वी व पश्चिम उत्तर प्रदेश की टीमों को लगाया गया है। दरअसल, इमरान ने एटीएस को जाली नोटों के कारोबार से जुड़े लोगों के साथ ही आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोगों और हवाला कारोबार के बारे में कई सूचनाएं दी हैं।
विज्ञापन
इन सब पर अलग-अलग काम किया जाना है। एटीएस की कोशिश है कि इमरान द्वारा बताए गए नाम-पतों की तस्दीक की जाए और ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाए।
एटीएस सबसे पहले उस नेटवर्क पर अंकुश लगाना चाहती है, जिसके जरिए विदेशों व खाड़ी देशों से यहां जाली नोटों की खेपें पहुंचाई जा रही हैं। इसके लिए एटीएस अन्य जांच एजेंसियों से सहयोग करने जा रही है।