{"_id":"b55f414d870e8fccbe242f1166ca80d7","slug":"i-am-wife-of-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं मंत्री की बीवी हूं, लालबत्ती गाड़ी में घूमने का मेरा भी हक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैं मंत्री की बीवी हूं, लालबत्ती गाड़ी में घूमने का मेरा भी हक
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 Dec 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं मंत्री की बीवी हूं। वह क्षेत्र में जनता की सेवा में लगे रहते हैं। मेरा भी लालबत्ती की गाड़ी में घूमने का हक है...।
विज्ञापन
हजरतगंज चौराहे पर सोमवार देरशाम चेकिंग कर रही पुलिस ने लालबत्ती की गाड़ी रोकी तो प्रशासनिक सुधार विभाग के सलाहकार तपेंद्र प्रसाद की पत्नी पहले पुलिस पर भड़कीं फिर कुछ इस अंदाज में मीडिया से रूबरू हुईं।
जिले भर में चले चेकिंग अभियान में पुलिस की कई रसूखदारों से झड़प हुई। काले शीशे व लाल-नीली बत्ती की गाड़ी में फर्राटे भरने वाले रसूखदार कार्रवाई होते देख वर्दी उतरवाने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन
यह सिलसिला सोमवार दोपहर से रात तक चलता रहा। पुलिस टीम ने देरशाम हजरतगंज चौराहे पर घेराबंदी करके चेकिंग अभियान शुरू किया। इसमें तीन गाड़ियों से लाल व चार से नीलीबत्ती उतारी गई।
विज्ञापन
इनमें से एक लालबत्ती की गाड़ी में पूर्व आईएएस व प्रशासनिक सुधार विभाग के सलाहकार तपेंद्र प्रसाद की पत्नी सवार थीं। गाड़ी के काले शीशे व लालबत्ती उतारने की बात सुनते ही भड़क उठीं।
सीओ हजरतगंज दिनेश यादव व इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा से बोलीं, नहीं जानते मैं कौन हूं? इसे अनसुना करके पुलिस को कार्रवाई में जुटा देख उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया।
इसके साथ ही मीडिया से भी रूबरू हुईं। कैमरे के सामने कहा, ‘मैं मंत्री की बीवी हूं, लालबत्ती की गाड़ी में घूमने का हक मुझे भी है।’ इस बीच, गाड़ी से लालबत्ती उतार चुकी पुलिस ने उनसे पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला।
महानगर के गोल मार्केट में चेकिंग कर रहे सीओ गाजीपुर विशाल पांडेय, सीओ महानगर राजेश श्रीवास्तव व सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह की टीम ने काले शीशों वाली स्विफ्ट कार रोकी तो उसमें सवार महिला भड़क उठीं।
खुद को मंत्री अरविंद सिंह गोप की भाभी बताते हुए अर्दब में लिया। काली फिल्म उतार रहे पुलिसकर्मियों को चालान कर जुर्माना वसूलते देख तेवर नरम हुए। सीओ से कहा कि मेडिकल कॉलेज से लौट रही हूं, पैसे नहीं हैं।