फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband kills wife's lover and surrender to police

पत्नी के साथ बिस्तर पर मिला प्रेमी, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 14 May 2015 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर Updated Thu, 14 May 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
Husband kills wife's lover and surrender to police

थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ सो रहे उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही आला कत्ल लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


खबर पाकर सीओ महमूदाबाद ने मौके पर जाकर जांच की। मृतक युवक की मां ने महिला व उसके पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि दंपती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सदरपुर के सुल्तानापुर गांव निवासी अब्बास के पुत्र जलालुद्दीन की 11 मई को शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए अब्बास के साढ़ू का साला महमूदाबाद के पैंतेपुर निवासी नफीस (26) भी यहां पहुंचा था। शादी हो जाने के बाद भी नफीस यहीं रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात नफीस व अब्बास की पत्नी रेशमा छत पर सोए थे। आधी रात को जब अब्बास छत पर पहुंचा तो दोनों को एक साथ लेटे देख आग बबूला हो गया। उसने घर से कुल्हाड़ी उठाई और नफीस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।

पति हुआ गिरफ्तार, पत्नी अभी फरार

Husband kills wife's lover and surrender to police

पास में सो रही अनवरी जब तक कुछ समझा पाती, अब्बास ने नफीस को काटकर मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कुल्हाड़ी लेकर सीधे थाने पहुंच गया।

हाथों में खून से सनी कुल्हाड़ी देख पुलिसवाले भी भौचक रह गए। जानकारी पाकर आला अधिकारी भी सकते में आ गए। घटना के बाद सीओ महमूदाबाद विजय बहादुर सिंह, एसओ सदरपुर महेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।

उधर, जानकारी पाकर मृत युवक के परिवारीजन भी पहुंच गए। युवक की मां खतूना पत्नी हनीफ ने अब्बास व उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि मृतक की मां की तहरीर के आधार पर अब्बास व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब्बास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी की तलाश की जा रही है।कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed