फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband kills wife because of extramarital affair

आपत्तिजनक हालात में मिली पत्नी, चाकू से गोद डाला

Sun, 29 Mar 2015 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 29 Mar 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
Husband kills wife because of extramarital affair

माल के मानखेड़ा गांव में किसान मजदूर कमलेश ने शुक्रवार रात पत्नी राजपति (25) को सब्जी काटने वाले चाकू से गोद डाला। हत्या के बाद उसने बदमाशों के घर पर घुसकर राजपति की हत्या की कहानी गढ़ते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कमलेश की कहानी में कई छेद होने से वह फंस गया। पुलिस की सख्त पूछताछ में वह टूट गया और हत्या की बात कुबूल करते हुए आला कत्ल बरामद करा दिया। इससे पूर्व कमलेश के पिता रामकिशुन ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बहू की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सीओ मलिहाबाद राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कमलेश को पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे राजपति शौच के लिए घर से निकली तो कमलेश ने उसका पीछा किया। सुनसान इलाके में उसने राजपति को पड़ोस के पछियनखेड़ा गांव निवासी सोनू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले से सीने तक किए छह वार

Husband kills wife because of extramarital affair

वह चुपचाप घर लौट आया। पत्नी के आने पर भी वह कुछ नहीं बोला। रात को सोते वक्त उसने पत्नी और सोनू के बीच संबंध की बात पूछी तो झगड़ा होने लगा। कमलेश का कहना है कि पत्नी ने उसे जान से मरवाने की धमकी दी जिससे वह बौखला गया और सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद कमलेश ने हत्या की कहानी गढ़कर पुलिस और परिवारीजनों को गुमराह करने की कोशिश की। सीओ ने कहा कि कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कमरे में राजपति का हत्यारे से संघर्ष चारों तरफ नजर आ रहा था। उसकी चूड़ियां कमरे में दूर तक बिखरी हुई थीं। बिस्तर से दीवारों तक खून के छींटे थे। राजपति के गले से सीने तक चाकू के छह घाव थे। उसके दोनों हाथों की तीन-तीन अंगुलियां चाकू से कटकर लगभग अलग हो गई थीं। पुलिस का कहना है कि बचने के लिए उसने चाकू पकड़ने की कोशिश की होगी जिससे अंगुलियां कट गईं। उसके कपड़े भी बुरी तरह से फट गए थे।

पति ने पुलिस को सुनाई थी झूठी कहानी

Husband kills wife because of extramarital affair

कमलेश ने हत्या की कहानी गढ़ी लेकिन उसमें कई छेद थे जिससे पुलिस को शक हो गया। कमलेश ने बताया कि वह पत्नी और डेढ़ साल की बेटी कुमकुम के साथ सो रहा था तभी मुंह पर गमछा लपेटे चार बदमाश भीतर घुस आए।

उन्होंने कमलेश को दबोच लिया और जबरन उसे दो-तीन टेबलेट खिलाकर मुंह में टेप लगा दिया। टेबलेट खाते ही वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने पत्नी को मृत देखा। कमलेश ने कहा कि मकान के पिछले रास्ते से एक बदमाश छत पर पहुंचा और भीतर घुस आया। उसने मेन गेट का दरवाजा खोलकर अपने तीन साथियों को भीतर बुला लिया। हालांकि, पुलिस को मकान के पीछे और छत पर कोई पैरों के निशान नहीं मिले हैं।

राजपति से किया था प्रेम विवाह
राजपति और कमलेश का मकान गांव में अगल-बगल ही है। मृतका के पिता रामसेवक ने बताया कि चार साल पहले कमलेश उसे भगाकर ले गया था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। उधर, काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं लगा तो परिवारीजन शांत बैठ गए। दो साल बाद दोनों परिवारों में माहौल सामान्य होते ही कमलेश और राजपति गांव लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed