फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband killed wife

पत्नी ने मांगा बासमती चावल, पति ने दे दी मौत

Thu, 24 Apr 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife

पति को इतना तेज गुस्सा आया कि उसने पत्नी को जिंदा मार डाला। पत्नी की खता सिर्फ इतनी थी कि पति जब चावल लेकर नहीं आया तो वह नाराज हो गई थी।

विज्ञापन


वारदात सआदतगंज क्षेत्र की है। हत्या करने के बाद टेंट व्यवसायी पति 42 वर्षीय रीतेश उर्फ जूनियर अवस्थी लाश ठिकाने लगाने के लिए रात होने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


सुबूत मिटाने के लिए उसने पत्नी स्मिता अवस्थी (38) के खून से सने कपड़े बदले। खून के धब्बे साफ करने के लिए घर धोया और मासूम बेटे को आंगन में खेलने भेजकर टहलने निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराएदार ने आंगन में खून के धब्बे देखे तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रीतेश को गिरफ्तार कर लाश बरामद किया।

किराएदार ने पूछा तो टाल गया हत्यारा

husband killed wife

एसओ सआदतगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि मोहल्ला ब्राह्मणी टोला नौबस्ता में रीतेश ने बुधवार तड़के स्मिता अवस्थी के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी।

इसके बाद उसके कपड़े बदलकर शव चादर से ढक दिया। पत्नी की साड़ी के साथ खून से सने अपने कपड़े धोए, कमरा और आंगन साफ किया।

जब उसका छह साल का बेटा यथार्थ जब उठा तो मम्मी की तबीयत खराब बताकर उसे आंगन में खेलने भेज दिया।

इसके बाद घर में ताला लगाकर टहलने निकल गया। जब दूसरे तल पर रहने वाले किराएदार मझोले की पत्नी शारदा देवी ने घर में सफाई के लिए पूछा तो उसके सोने की बात कहकर टाल दिया।

आंगन में दिखा खून, तो हुआ शक

husband killed wife

आसपास के घरों में काम करके शारदा जब दोपहर में घर लौटी तो उसे आंगन में खून के धब्बे दिखाई दिए। उसने तत्काल अपने पति को यह बात बताई और पुलिस को फोन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के पास टहल रहे रीतेश को हिरासत में लेकर घर में दाखिल हुई। बेड पर स्मिता का शव पड़ा था। रीतेश ने तीन मंजिल के मकान के भूतल पर टेंट का गोदाम बना रखा था।

पहले तल पर वह खुद रहता था। दूसरा तल किराए पर उठा रखा था। पुलिस की सूचना पर कानपुर से लखनऊ पहुंचे स्मिता के भाई राजू द्विवेदी ने हत्या की तहरीर दी है।

10 किलो चावल ने ले ली जान

husband killed wife

पुलिस की गिरफ्त में आया रीतेश ने कुबूला कि स्मिता से उसका आए दिन झगड़ा होता रहता था।

मंगलवार को उसने 10 किलो बासमती चावल लाने को कहा था। जब रात में वह खाली हाथ लौटा तो वह झगड़ने लगी। इससे नाराज रीतेश ने बुधवार तड़के स्मिता को सोते वक्त मार दिया।

रीतेश और स्मिता का एक बेटा भी है, जो मां का शव देखकर सहम सा गया है। पुलिस ने उससे कुछ पूछने की कोशिश भी की लेकिन वह कुछ बता नहीं सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed