फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   husband chew nose of his wife

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की नाक चबाई

Sun, 06 Dec 2015 10:44 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
husband chew nose of his wife

मलिहाबाद में शनिवार को अवैध संबंधों के शक में एक निशक्त बंजारे ने पत्नी की नाक चबा डाली। महिला चिल्लाई तो परिवारीजन मौके पर आ गए। बंजारे को हटाने की कोशिश की, लेकिन उसने पत्नी की नाक नहीं छोड़ी।

विज्ञापन


छोटे भाई ने डंडे से पीटकर महिला को छुड़ाया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। किसी ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।बंजारा रहीमाबाद के बंजारनखेड़ा गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से छोड़ी पत्नी की नाक

husband chew nose of his wife

उसका एक पैर खराब है। फिलहाल वह अपनी पत्नी संग नवाबगंज स्थित ससुराल में रह रहा था। तीन महीने पहले वह ससुराल से परिवार सहित अपने घर लौट आया। हालांकि, विवाहिता ससुराल आने को तैयार नहीं थी।

इसे लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। शनिवार को भी दोनों में झगड़ा होने लगा। गुस्से में आकर बंजारे ने पत्नी की पिटाई कर दी। विरोध पर नाक चबा डाली। महिला की चीख सुनकर आए परिवारीजनों ने उसे छुड़ाने का काफी प्रयास किया।

भाई ने डंडे से पीटकर उसे अलग किया। हालांकि, तब तक नाक का ऊपरी हिस्सा कट चुका था। बंजारे का कहना है कि पत्नी का चालचलन ठीक नही हैं। विवाहिता का आरोप है कि पति शराब का आदी है और मारपीट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed