स्कूल जा रही टीचर पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब,चेन लूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में बाइक सवार युवक ने साथी की मदद से मंगलवार सुबह स्कूल जा रही अपनी पत्नी को रास्ते में रोककर छेड़खानी की। उसकी चेन लूटी और तेजाब फेंककर फरार हो गया।
सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापिका पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की,लेकिन मामला संदिग्ध बताया है। पुलिस का कहना है कि शादी के छह महीने बाद से पति से अलग रह रही शिक्षिका तलाक के लिए दबाव बना रही थी।
सीओ राकेश नायक ने बताया कि पीजीआई थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में रहने वाली एक महिला मोहनलालगंज इलाके के एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापिका है। शिक्षिका का आरोप है कि मंगलवार सुबह आठ बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली।
तेजाब फेंका,सोने की चेन खींची
टैक्सी से उतर कर कुछ दूर पैदल चली थी कि उन्नाव निवासी उसका पति अजय कुशवाहा अपने एक साथी को लेकर बाइक से आ धमका। रास्ते में रोककर सोने की चेन खींची और छेड़खानी करने लगा। विरोध पर तेजाब उस पर फेंका और दोनों भाग निकले।
शिक्षिका ने शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम उसे सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने घातक एसिड न होने की बात कहते हुए शिक्षिका की हालत सामान्य बताई।
अस्पताल से लौटी शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने अजय व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ लूट,छेड़खानी,तेजाब से हमले व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज करके तहकीकात शुरू की है।
शादी के छह महीने बाद ही मायके चली गई थी
मामला संदिग्ध बताते हुए सीओ ने जानकारी दी कि वर्ष 2006 में शिक्षिका की शादी अजय कुशवाहा से हुई थी। कुछ ही दिनों में अनबन शुरू हुई और शिक्षिका छह महीने बाद अपने मायके चली गई।
दोनों के बीच रायबरेली के पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पता चला है कि शिक्षिका ने अजय पर तलाक का दबाव बनाया,जबकि अजय तलाक देने को राजी नहीं था।
सीओ राकेश नायक ने बताया कि शिक्षिका की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ उससे अजय का मोबाइल नंबर मालूम करके उसे सर्विलांस पर लिया गया है। संबंधित नेटवर्क कंपनी से मोबाइल का कॉल डिटेल मंगाया गया है। उसका लोकेशन चेक किया जाएगा।
शिक्षिका से पति द्वारा छेड़खानी, लूट व तेजाब से हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों का कहना है कि एक व्यक्ति शिक्षिका के समर्थन में आया था। उससे गहन पूछताछ पर पता चला कि वह शिक्षिका का करीबी दोस्त है।