फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   health team raided on a nursing home in Lucknow.

आठवीं पास खुद चला रहा था नर्सिंगहोम, छापा पड़ा तो सच आया सामने, सील

Sat, 08 Jul 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
health team raided on a nursing home in Lucknow.
छापेमारी के दौरान स्वास्‍थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते राजधानी में सैकड़ों नर्सिंग होम और अस्पताल इलाज के नाम पर मरीजों का खून चूस रहे हैं। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरोजनीनगर स्थित श्याम नर्सिंग होम में गड़बड़ियां मिलने पर सील कर दिया गया।

विज्ञापन


बड़ी बात ये हैं कि कक्षा आठ पास नर्सिंग होम संचालक खुद के पास पैरामेडिकल डिग्री भी बता रहा है। इसके अलावा अस्पताल में कई अन्य गड़बड़ियां मिली, जिनकी जांच की जा रही है। इस दौरान अस्पताल में भर्ती करीब दर्जन मरीजों को लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सरोजनीनगर के स्कूटर्स इंडिया चौराहे से पिपरसंड रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पर घनश्याम सिंह द्वारा कई वर्षों से श्याम नर्सिंगहोम का संचालन किया जा रहा था। कुछ दिन पहले डीएम व सीएमओ से इस नर्सिंगहोम की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम के आदेश पर शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. संजय कुमार व सरोजनीनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार दीक्षित ने यहां छापा मारा। इस दौरान डर के मारे कर्मचारी भाग गए। रजिस्ट्रेशन में आठ चिकित्सकों के नाम दर्ज हैं लेकिन मौके पर एक भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन की अवधि बीते 30 अप्रैल को ही खत्म हो चुकी थी। इस पर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है।

आधा दर्जन मरीजों का चल रहा था इलाज

health team raided on a nursing home in Lucknow.

छापे के दौरान यहां छह मरीज भर्ती थे। इसमें से एक नर्सिंग होम संचालक की पत्नी शंकरी देवी भी थीं। गंभीर हालात में चार मरीजों को एंबुलेंस से लोक बंधु अस्पताल भेजा गया, जबकि दो मरीज अपनी इच्छा से घर चले गए।

नर्सिंग होम में भर्ती मऊ जिले की मीनाक्षी राय पत्नी अनिल राय तथा इलाके के ही अमौसी एयरपोर्ट के पास रहने वाली नेहा पत्नी मनोज वर्मा का प्रसव को लेकर दो दिन पहले आपरेशन हुआ था। जबकि रनियापुर निवासी काली चरण के पेट में पथरी का ऑपरेशन हुआ था।

इलाज के दौरान मौत का भी लग चुका है आरोप
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर निवासी पंकज ने 25 अप्रैल 2015 को पत्नी सविता को प्रसव पीड़ा होने पर यहां भर्ती कराया था।

सिजेरियन डिलीवरी कराने के लिए संचालक श्याम सिंह ने पंकज से 40 हजार लिए थे, लेकिन 26 अप्रैल की सुबह सविता की मौत हो गई थी। जब पंकज ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध किया तो श्याम सिंह व दो अन्य कर्मचारियों ने बंधक बनाकर मारपीट की थी।

पहले भी दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट

health team raided on a nursing home in Lucknow.

सपा सरकार में भी बिजनौर रोड स्थित बजरंग हॉस्पिटल व श्याम नर्सिंगहोम में कमियां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

मेडिकल स्टोर भी अवैध
परिसर में चल रहे मेडिकल स्टोर भी नर्सिंग होम संचालक का बताया जा रहा है। मेडिकल स्टोर पर मौजूद कर्मचारी छापे की भनक लगते ही भाग गया। मौके पर कोई प्रपत्र नहीं मिलने से यह भी अवैध लग रहा है। फिलहाल इसे सील नहीं किया गया है।

पूर्व नगर प्रमुख डॉ. एससी राय ने किया था उद्घाटन
25 मार्च 1999 को इस नर्सिंग होम का उद्घाटन पूर्व नगर प्रमुख डॉ. एससी राय ने किया था। एसीएमओ के मुताबिक नर्सिंग होम संचालक ने रजिस्ट्रेशन के कागजात में अपने को पैरामेडिकल डिग्री धारक दिखाया है, जबकि वह कक्षा-8 पास बताया जा रहा है। ऐसे में पैरामेडिकल की डिग्री भी फर्जी लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed