{"_id":"b953d4b0d87a80fa2fa3be7ebfb2f2be","slug":"harsh-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत बाराती ने दागी 17गोलियां,गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत बाराती ने दागी 17गोलियां,गिरफ्तार
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Mar 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट पुलिस ने शनिवार रात कोतवाली के पास से गुजर रही बारात में हर्ष फायरिंग कर रहे एक बाराती को बंदूक समेत धर दबोचा।
विज्ञापन
नशे में धुत बाराती ने खुशी का इजहार करते हुए 17 गोलियां दाग डाली थीं। धरपकड़ के विरोध में बारातियों ने हंगामा किया। पुलिस ने सबको लाठी फटकारकर खदेड़ा।
कैंट कोतवाली प्रभारी मो.जहीर खां ने बताया कि कोतवाली के पास से गुजर रही एक बारात में पटाखों के साथ फायरिंग की आवाज आई।
प्रतिबंध के बावजूद हर्ष फायरिंग का शक होने पर एसओ मो. जहीर खां व एसआई शिवनारायण सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। बारात में दोनाली बंदूक से फायरिंग कर रहे पारस कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पीजीआई के भगवती विहार निवासी पारस के कब्जे से बंदूक के साथ 11 कारतूस व 17खोखे बरामद हुए। नशे में धुत पारस ने बताया कि दोस्त की बारात में आया है।
गिरफ्तारी के विरोध में नशे में धुत बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बैंडबाजा व आतिशबाजी बंद कर नोकझोंक करने लगे। पुलिस ने डंडे फटकारने के साथ पारस को कोतवाली ले जाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
पीछे-पीछे पहुंचे बाराती सख्ती होते ही उसे छुड़ाने के लिए मान-मनौव्वल करने लगे।
पुलिस ने हर्ष फायरिंग पर कोर्ट के सख्त आदेशों का हवाला देकर सबको चलता कर दिया। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।