फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   guthkha scam in vip area

अवैध गुटखा फैक्ट्री: खुल गया 'कोठी नंबर 213' का राज

Wed, 31 Jul 2013 07:03 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 07:03 AM IST
विज्ञापन
guthkha scam in vip area

‘कसक’ गुटखा कंपनी का मालिक अशोक गुप्ता अवैध तरीके से पान मसाला तैयार करने का मास्टर माइंड निकला।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सदर की जिस कोठी में अवैध कारोबार चल रहा था, वह कोठी अशोक गुप्ता की है।

अशोक की ऐशबाग में ‘कसक’ गुटखा बनाने की फैक्ट्री है। अब पुलिस गुटखा कंपनी के मालिक पर शिकंजा कसने जा रही है।

पुलिस ने गुटखा कंपनी के मालिक व ठेकेदार की तलाश में टीमें लगाई। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

थाना प्रभारी कैंट जहीर खान के मुताबिक, सदर स्थित एक कोठी में छापेमारी कर अवैध तरीके से पान मसाला तैयार कर रहे कारोबार का भंडाफोड़ किया था।

पुलिस ने मौके से सुरक्षा गार्ड व तीन मजदूरों को दबोचा था। थाना प्रभारी का कहना है कि, मजदूर तो बेचारे 250 रुपए दिहाड़ी पर लाए गए थे।

इस कारोबार का असली मास्टर माइंड ‘कसक’ गुटखा कंपनी का मालिक अशोक गुप्ता है।

पुलिस का कहना है कि अशोक ने इस कारोबार का संचालन ठेकेदार अमर यादव को सौंप रखा था।

अमर शहर के बाजार से खराब पड़े मसालों को एकत्र करा लेता और फिर उसे दोबारा तैयार कर मार्केट में सप्लाई कराता।

इस कारोबार से अशोक लाखों रुपए के वारे-न्यारे कर रहा था। पुलिस का कहना है कि यह गोरखधंधा करीब छह माह से चल रहा था।

पुलिस ने अशोक गुप्ता व अमर सिंह की जन्मकुंडली खंगाली शुरू कर दी है। पुलिस टीमें दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed