{"_id":"608cfbdc8ebc3e80d06c4319","slug":"goons-beat-a-woman-and-a-daughter-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, कार्रवाई न करने के आरोप पर पुलिस ने दी सफाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, कार्रवाई न करने के आरोप पर पुलिस ने दी सफाई
Sat, 01 May 2021 12:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 May 2021 12:27 PM IST
सार
घायल अवस्था में महिला थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। पुलिस के इस रवैये से आहत होकर महिला न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित पत्थरकट्टा बावली चौकी अंतर्गत एक महिला को कुछ दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। बुधवार रात दबंगों की पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
घायल अवस्था में महिला थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। पुलिस के इस रवैये से आहत होकर महिला न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पूजा रावत अपने परिवार के साथ पत्थरकट्टा बावली चौकी के निकट रहती है। बुधवार रात कुछ दबंगों ने महिला के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले अल्ताफ, मारूफ, निसार अहमद, फहाद व उनके दबंग साथियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि दबंगों ने घर के अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला किया। दबंगों ने इस दौरान उसकी बेटी से छेड़छाड़ व अश्लीलता भी की।
Trending Videos
पुलिस ने रिपोर्ट न लिखे जाने पर दी सफाई
महिला का कहना है कि दबंगों के हमले में परिवार के सभी सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं लेकिन सआदतगंज पुलिस रिपोर्ट लिखने से मना कर रही है। वहीं इंस्पेक्टर सहादतगंज बृजेश कुमार का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है लेकिन कुछ लोग महिला का इस्तेमाल कर इस मामले को बेवजह तूल पकड़ाने के लिए महिला को इधर-उधर भेज रहे हैं।