फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girls complaint against exploitation in lucknow university

आरोपः इस यूनिवर्सिटी में छात्राओंं का हो रहा है शारीरिक शोषण, राजभवन में शिकायत

Wed, 20 Jul 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Jul 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
girls complaint against exploitation in lucknow university
डेमो पिक

एलयू के तीन विभागों में छात्राओं के साथ मानसिक व शारीरिक शोषण करने से जुड़ी एक शिकायत राजभवन भेजी गई है। हालांकि, पत्र में शिकायतकर्ता के रूप में किसी का नाम नहीं है, केवल अभिभावकगण की ओर से इसे प्रेषित किया गया है। 

विज्ञापन


राजभवन की ओर से यह पत्र विवि कुलपति को जांच के लिए भेजा गया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार विवि के तीन विभागों में पीएचडी स्कॉलर्स और पोस्ट ग्रेजुएट की स्टूडेंट्स काफी दबाव में हैं।
विज्ञापन


अपनी रिसर्च व प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए उन्हें विभाग के शिक्षकों की हर बात माननी पड़ती है। जिन विभागों के खिलाफ शिकायत हुई उनमें दो कला संकाय और एक विज्ञान संकाय का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र के अनुसार जिन छात्राओं के साथ गलत हो रहा है उनमें कैलाश छात्रावास की अंत:वासी भी शामिल हैं। उनको देर तक प्रोजेक्ट के बहाने रोकने और फिर शोषण का आरोप लगाया गया है। 

शिकायत करने पर मिलती है धमकी

girls complaint against exploitation in lucknow university
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic

यदि छात्राओं द्वारा इसका विरोध किया जाता है तो उनका प्रोजेक्ट प्रभावित करने की धमकी मिलती है। फेल होने और भविष्य खराब होने के डर से छात्राएं कहीं शिकायत भी नहीं कर पा रहीं। 

पत्र में यह भी कहा गया है कि इसी वजह से कुछ छात्राओं ने आगे की पढ़ाई के लिए इस साल विवि में दाखिले का आवेदन भी नहीं किया। पत्र लिखने वालों ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

हालांकि, पत्र पर किसी का नाम न होने से इसकी विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, इस मामले में विवि के अधिकारी अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed