शोहदे ने की शर्मनाक हरकत तो लड़की ने खुद को फूंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर क्षेत्र के अंटा गांव में छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने सोमवार रात घर में आग लगाकर जान दे दी। एक दिन पहले गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी, जिससे वह दुखी थी। इस मामले में पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना कानपुर नगर और रसूलाबाद थाना क्षेत्र की सीमा पर बसे अंटा गांव की है। गांव के राधेश्याम की बेटी कल्पना (17) तिश्ती इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा थी। रविवार की शाम गांव के रास्ते में दीपू (22) पुत्र महेश ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
किशोरी किसी तरह बचकर घर पहुंची। रविवार को कल्पना के पिता राधेश्याम बाहर गए हुए थे। वह सोमवार शाम को घर वापस लौटे तो गांव के लोगों ने उन्हें कल्पना के साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में बताया।
मौके पर ही हो गई मौत
रात में राधेश्याम अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर इस घटना को लेकर चर्चा करने लगे। इसी दौरान घर के अंदर कल्पना ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली।
चीखपुकार सुनकर राधेश्याम और पड़ोसी दौड़े और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि कल्पना लपटों में घिरी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में राधेश्याम तहरीर लेकर तिश्ती चौकी पहुंचे।
जहां से उन्हें रसूलाबाद थाने भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जीतेंद्र यादव ने बताया कि किशोरी के पिता राधेश्याम की तहरीर पर गांव के दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दीपू फरार है।