सन्नाटा देख ऑटोवाले की डिगी नीयत, करने लगा छेड़खानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी में बुधवार रात चलती टैंपो में किशोरी से दुष्कर्म का
चलती टैंपो से चीख पुकार की आवाज सुनकर दौड़े राहगीरों ने दुर्गागंज के पास टैंपो रुकवाकर किशोरी को बचाया। गुस्साई भीड़ ने चालक व क्लीनर को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पूरे मामले में अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
बाजारखाला
क्षेत्र की रहने वाले एक मजदूर की पंद्रह वर्षीय बेटी दुबग्गा सब्जीमंडी
में फेंकी गई सब्जी बीनती है। बुधवार रात भी किशोरी सब्जी बीन रही थी।
आरोप
है इसी दौरान बालगंज निवासी टैंपो चालक सोनू (20) काकोरी निवासी विनोद
कुमार के साथ पहुंचा और किशोरी को बहला कर टैंपो में बैठा लिया।
इसके बाद
टैंपो काकोरी की तरफ दौड़ा दी, रास्ते में सन्नाटा मिलते ही छेड़छाड़ शुरू
कर दी। विरोध पर दोनों ने धमकाते हुए मुंह बंद रखने को कहा और जबरदस्ती
करने लगे।
डरी सहमी किशोरी ने दुर्गागंज कस्बे के पास कुछ लोगों को देख शोर
मचा दिया। शक होने पर राहगीरों ने पीछाकर टैंपो रुकवाई। किशोरी से मामले
की जानकारी होते ही चालक और क्लीनर को धुनना शुरू कर दिया।
इस बीच पुलिस भी
पहुंच गई। राहगीरों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत
में लेने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर काकोरी मुखराम यादव का कहना है कि पीड़िता का
परिवार लिखित शिकायत देने से इन्कार कर रहा है।