फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl molested at police station

पूछताछ के लिए वो बुलाई गई थाने, होने लगी छेड़खानी

Tue, 15 Apr 2014 11:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Apr 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
girl molested at police station

जानकीपुरम थाने में पूछताछ के लिए बुलाई गई युवती ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


युवती के अनुसार शुक्रवार से उसकी सहेली लापता है, इसे लेकर उसे रविवकार को बुलाया गया था। पीड़ित ने सोमवार को एएसपी ट्रांस गोमती से मामले की शिकायत की है।

उधर, सीओ अलीगंज ने अभद्रता की बात से इन्कार किया है। उनका कहना है कि छात्रा के पिता ने सहेली और एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी संबंध में पूछताछ के लिए युवती को बुलाया गया था।
विज्ञापन


जानकीपुरम निवासी बीस वर्षीय युवती लखनऊ विवि से बीएससी कर रही है। 11 अप्रैल को कल्याणपुर गुडंबा निवासी उसकी सहेली ने फोन कर सहारागंज बुलाया।

कुछ देर मॉल में घूमने के बाद दोनों मिंट रेस्टोरेंट पहुंची। युवती के अनुसार वहां से निकलने के बाद वह घर चली आई।

उधर, देर शाम तक सहेली घर नहीं पहुंची। इस पर सहेली की पिता ने फोन कर पूछा। युवती का कहना है कि उसने रेस्टोरेंट तक साथ होने की जानकारी दे दी थी।

देर रात तक घर न पहुंचने पर लापता युवती के पिता ने सहेली और विवेक नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जानकारी के अनुसार तीनों आपस में दोस्त हैं।

पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने युवती से अभद्रता की। इससे आहत युवती ने सोमवार को एएसपी ट्रांस गोमती हबीबुल हसन से मिलकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीओ अलीगंज डॉ. अखिलेश नारायन सिंह ने आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि छात्रा के लापता होने के संबंध में युवती व उसके दोस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed