युवती का अपहरण कर हो रही थी कार में छेड़छाड़, हुआ हादसा और गई तीन की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती का अपहरण कर भाग रही कार ने शुक्रवार सुबह टांडा कोतवाली अन्तर्गत हजलापुर गांव के निकट एक यात्री को कुचल दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। अनियंत्रित हुई कार ने इसके बाद बाइक सवार दो युवक को रौंद दिया। दोनों बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। उधर टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे जाकर पलट गई। जब तक इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक कार में सवार तीन युवक भाग निकले।
युवती बाल बाल बच गई। उसके अनुसार तीनों युवक उसका हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहरण कर भाग रहे थे। इसी बीच यह घटना हो गई। युवती की तहरीर पर हंसवर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात पर छेड़खानी व अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे छांगुरपुर मिश्रौलिया निवासी विनोद वर्मा (19) वर्ष एक टैंपो से हजलापुर के निकट उतरा। वह सड़क पार करने के लिए बढ़ा ही था कि इसी बीच टांडा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
घटना से कार अनियंत्रित हो गई और उसने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। कार में सवार तीन युवक निकलकर भाग खड़े हुए। स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे, तो देखा कि कार से निकलकर एक युवती वहां खड़ी है।
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक अकबरपुर थाना अन्तर्गत बभनगवां सिझौली निवासी ठाकुर प्रसाद (42) पुत्र बाबूराम व नंदलाल (45) पुत्र अशरफीलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से रूप से घायल यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसने भी दम तोड़ दिया।
इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही युवती को लेकर थाने चली गई।
युवती का अपहरण कर भाग रहे थे बदमाश
हंसवर थाना क्षेत्र निवासिनी युवती बीएससी द्वितीय वर्ष की दलित छात्रा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह नसीराबाद निवासी जैद ने उसे फोन कर गांव के बाहर बुलाया। जब वह गांव के बाहर पहुंची, तो वहां एक कार पर जैद व दो अन्य युवक बैठे हुए थे। जब उसने कार पर बैठने से इंकार किया, तो जबरदस्ती खींच कर बैठा लिया।
वह गुहार न मचा सके, इसके लिए उसका मुंह दबा दिया। कहा कि इसके बाद तीनों युवक कार में उसके साथ छेडख़ानी करने लगे। उसके विरोध करने पर कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद घटना हो गई। हंसवर थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि युवती की तहरीर पर जैद समेत तीन के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
सीओ ने लिया घटनास्थल का जायजा
सीओ टांडा केके मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित युवती से भीव् वार्ता की। सीओ को मामले में लोगों ने कई तरह की जानकारियां भी दीं। हालांकि युवती से हुई वार्ता व उसकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने का निर्देश हंसवर पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। उधर मार्ग दुर्घटना को लेकर टांडा कोतवाली में भी केस दर्ज हुआ है।