फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl has harassed and cheated in Lucknow

युवती से पहले की ठगी फिर मिलने को बुलाया रात को 11 बजे के बाद

Tue, 08 Aug 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Aug 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
girl has harassed and cheated in Lucknow
Demo Image

बाजारखाला निवासी निजी कंपनी में काम करने वाले युवती को नौकरी का झांसा देकर शातिर बंटी-बबली ने पांच लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


युवती को नौकरी नहीं मिली तो उसने रकम वापस मांगी। बार-बार तगादा करने से गुस्साए ठग ने युवती को सरेराह रोक लिया और अभद्रता की। बोला, ‘तुमको जितना रुपया चाहिए, हम उतना दे देंगे लेकिन रात को 11 बजे के बाद मिलो।’

ठग के खौफ और शर्म से युवती बिना कुछ कहे चली गई। ठग के अश्लील ऑफर से तनावग्रस्त युवती ने एसएसपी दीपक कुमार और बाजारखाला कोतवाली को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


एक महीने से युवती ठग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए भटक रही है।

पीड़िता ने बताया कि करीब पांच साल पहले वह एक प्राइवेट रीयल एस्टेट कंपनी में काम करती थी तभी उसकी मुलाकात संगीता गुप्ता उर्फ ईशा से हुई।

संगीता मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है और यहां अमीनाबाद में किराये पर रहती है। उसने पीड़िता से दोस्ती गांठी और अपने साथी अमीनाबाद निवासी अशफाक से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशा कहती थी कि अशफाक की सरकार में गहरी पकड़ है। कई आला अधिकारी उसके साथ उठते-बैठते हैं। उसने अधिकारियों से नजदीकियों के चलते कई लोगों को सरकारी नौकरी दिलाई है।

ईशा ने पीड़िता को नौकरी का ऑफर दिया। पीड़िता निजी कंपनी की नौकरी से परेशान थी, इसलिए वह तुरंत तैयार हो गई। बकौल पीड़िता, 15 नवंबर 2015 को अशफाक ने उसे फोन कर सचिवालय में क्लर्क की नौकरी फाइनल होने की जानकारी दी।

उसने कहा कि पांच लाख रुपये की व्यवस्था कर लो। रुपये मिलने के एक महीने बाद नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र मिल जाएगा। पीड़िता ने 17 नवंबर 2015 को अशफाक के बताए गए बैंक अकाउंट नंबर पर आरटीजीएस के जरिए ढाई लाख रुपये भेजे व 21 नवंबर 2015 को ढाई लाख रुपये कैश दे दिए।

पीड़िता का कहना है कि उसने नकद रुपये एक जिम में दिए थे, जहां दो गवाह भी मौजूद थे। हालांकि, एक महीने बीतने के बाद भी नियुक्ति पत्र मिला न ही नौकरी। 
पीड़िता ने अशफाक से संपर्क किया तो उसने अधिकारियों के ट्रांसफर होने की जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे अफसरों से बात हुई है। एक-दो महीने में उसे नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। अगर नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो वह ब्याज सहित रुपये लौटा देगा। 

‘रुपया जितना चाहिए उतना देंगे, बस रात 11 बजे के बाद मिलो’
पीड़िता का कहना है कि वह लगातार अपनी रकम लौटाने का दबाव बनाती रही। 26 जून 2017 की दोपहर करीब 11 बजे पीड़िता ऐशबाग निवासी नानी से मिलने जा रही थी तभी अशफाक और उसके दो साथियों ने रास्ता रोक लिया। 

पीड़िता का आरोप है कि अशफाक ने सरेराह उससे गाली-गलौज व अभद्रता की। उसने कहा कि जितना पैसा चाहिए उतना दे देंगे लेकिन रात में 11 बजे के बाद मिलो। अशफाक के अश्लील प्रस्ताव से सहमी पीड़िता बिना कुछ बोले वहां से चली गई।

उसने घर पर भी परिवारीजनों को कुछ नहीं बताया और भीतर ही भीतर घुटती रही। उसने ऑफिस जाना भी बंद कर दिया। उसकी हालत देखकर परिवार के लोगों ने पूछताछ की तो पूरी कहानी पता चली।

परिवारीजनों और दोस्तों के हिम्मत बंधाने पर पीड़िता ने 30 जून को अशफाक और ईशा की पुलिस से शिकायत की। उसने पुलिस ऑफिस जाकर एसएसपी और बाजारखाला पुलिस को प्रार्थनापत्र दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


पीड़िता ने कहा कि उसके साथ अन्याय हो रहा है और पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। अशफाक रोजाना उसे धमकाता है। वह इतनी दहशत में है कि घर से निकलना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed