{"_id":"59a9ad3b4f1c1b00278b4d85","slug":"girl-commits-suicide-after-demand-of-apache-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग ने बिखेरे युवती के सपने, खुद को आग लगा दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग ने बिखेरे युवती के सपने, खुद को आग लगा दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
पूजा फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के निगोहां थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में दहेज के चक्कर में रिश्ता टूटने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह करने वाली 24 वर्षीय पूजा ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने होने वाले पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर छोड़कर भागे हुए हैं। आरोपियों के करीबियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
एसओ चैंपियन लाल ने बताया कि निगोहां थाना में तैनात होमगार्ड उदयभान सिंह की बेटी पूजा ने बुधवार देर रात शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी।
उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। होमगार्ड ने पूजा की शादी रायबरेली के नंदाखेड़ा गांव निवासी पप्पू सिंह के बेटे शिवम से तय की थी।
17 नवंबर को तिलक और 28 को शादी होनी थी लेकिन लड़के वालों ने दहेज में अपाचे बाइक की मांग रख दी। उदयभान ने असमर्थता जताई तो लड़केवालों ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों को परेशान देखकर पूजा ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। उदयभान ने पप्पू सिंह, शिवम सहित उसके परिवार के पांच लोगों पर केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन