फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girdhari's body given to his family members.

भाई को सौंपा गिरधारी का शव, वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार, फरार शूटरों पर इनाम की राशि हुई दोगुनी

Thu, 18 Feb 2021 11:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Feb 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Girdhari's body given to his family members.
शूटर गिरधारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शूटर गिरधारी का शव बुधवार शाम को राजधानी पहुंचे उसके भाई राकेश को सुपुर्द कर दिया गया। भाई शव लेकर गांव लखनपुर चला गया। वाराणसी में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं पुलिस ने फरार चल रहे तीन शूटरों पर इनाम की राशि बढ़ाकर दोगुना कर दी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शूटर गिरधारी का शव पोस्टमार्टम हाउस में था। बुधवार को भाई राकेश विश्वकर्मा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। वहां शाम करीब 5.35 बजे गिरधारी के शव को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं कठौता गैंगवार के आरोपी तीन शूटरों पर संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी ने इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार कर दी है। पुलिस की टीमें शूटरों की तलाश में कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा व दिल्ली में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरधारी एनकाउंटर की जांच सीजेएम को

शूटर गिरधारी विश्वकर्मा की पुलिस मुठभेड़ में मौत की जांच सीजेएम सुशील कुमारी करेंगी। जांच का आदेश देते हुए उन्होंने इसकी प्रति जिला न्यायाधीश, पुलिस आयुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखंड को भेजी है।

इसमें कहा गया है कि गिरधारी को 13 से 16 फरवरी की सुबह 11 बजे तक के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिया गया था। 15 फरवरी को अभियुक्त के अधिवक्ता ने अर्जी देकर कोर्ट को बताया कि गिरधारी का पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान एनकाउंटर कर दिया गया है।

वहीं, विवेचक की ओर से इसके संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं मिली। जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक की ओर से बताया गया कि अभियुक्त बरामदगी स्थल पर ले जाने के दौरान मुठभेड़ में मारा गया। यह भी कहा गया कि गिरधारी के खिलाफ ही हत्या के प्रयास के आरोप में विभूतिखंड थाने में केस कराया गया है। जनपद न्यायाधीश लखनऊ से विचार-विमर्श करने के बाद प्रकरण की जांच उनके न्यायालय द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed