फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape with a beutician in up

बर्थडे पार्टी के बहाने ले जाकर किया ब्यूटीशियन का गैंगरेप

Sun, 05 Jul 2015 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कटेहरी
ब्यूरो/अमर उजाला,कटेहरी Updated Sun, 05 Jul 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
gangrape with a beutician in up

घर में बर्थडे पार्टी के बहाने एक ब्यूटीपार्लर संचालिका को एक युवक अकबपुर ले गया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला दिया और बेहोश करने के बाद युवक समेत उसके साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह आरोपी व उसका एक साथी महिला को छोड़ने कटेहरी बाजार पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। दोनों बाइक छोड़ कर भाग गए। इस मामले में महिला ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय एक महिला अहिरौली थाना क्षेत्र में स्थित एक बाजार में ब्यूटीर्पालर चलाती है। एक जुलाई को अकबरपुर थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव निवासी उसके परिचित एक युवक ने उसके पास फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर उसने बताया कि तीन जुलाई को उसके बेटे का जन्मदिन है। उसे इस कार्यक्रम में आना है। बताते हैं कि तीन जुलाई की शाम सात बजे वह युवक ब्यूटीपार्लर पहुंचा और उससे घर चलने के लिए कहा।

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया गैंगरेप

gangrape with a beutician in up

महिला उसके साथ बाइक से चल पड़ी। वह अन्नावां बाजार में महिला को कोल्डड्रिंक पिलाने के लिए एक दुकान पर रुका। आरोप है कि यहां कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। इससे वह बेहोश सी होने लगी। इसके बाद आरोपी महिला को अपने घर न ले जाकर अकबरपुर लेकर चला गया।

महिला के मुताबिक उसे अकबरपुर पहुंचने के बाद कुछ होश नहीं रहा। चार जुलाई की सुबह जब उसे कुछ होश आया तो उसके पास एक कमरे में मुख्य आरोपी समेत एक अन्य युवक मौजूद था। दोनों युवक उसे लेकर कटेहरी बाजार पहुंचे। इधर महिला के परिवारीजन व अन्य लोग उसके घर न लौटने से काफी परेशान थे।

दोनों युवक जैसे ही महिला को लेकर बाजार पहुंचे तो लोगों ने दौड़ा लिया। दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग गए। सुबह सात बजे महिला के परिवारीजन उसे लेकर अहिरौली थाने पहुंचे। महिला ने थाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार करने की नामजद तहरीर दी। उधर एसओ राजेश यादव का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed