बंधक बना मां और दो बेटियों का सात दिन तक किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बेटियों के साथ ससुराल जा रहे दंपती को लिफ्ट देने के बहाने उन्नाव में बदमाशों ने कार में बैठाया। इसके बाद बंधक बनाकर लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र के एक गांव में ले आये। यहां एक सप्ताह तक छह युवकों ने महिला और उसकी बेटियों के साथ गैंगरेप किया। बदमाशों के चुंगल से भागे दंपती ने उन्नाव के असोहा थाने में पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
दंपती ने बताया कि उसकी दोनों बेटियां अभी भी बदमाशों के चुंगल में हैं। उन्नाव पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।उन्नाव के असोहा थानाक्षेत्र निवासी पीड़ित युवक ने बताया कि वह 10 अगस्त को परिवार के साथ ससुराल जाने के लिए निकला था।
साथ में पत्नी,बीस और सोलह वर्षीय बेटियां भी थीं। रास्ते में उसे गांव के तीन युवक मिले। युवकों ने ससुराल छोड़ने के बहाने उसे परिवार सहित अपनी कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने असहलों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र के गांव सरफुआ में ले आए। वहां एक पुराने मकान में बंद कर दिया।
मां-बाप भागे, बेटियां बदमाशों के चंगुल में
असोहा थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर असोहा थानाक्षेत्र निवासी अनुराग व पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की लोकेशनेट्रेस की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं, एसओ पीजीआई जेबी पांडेय का कहना है पीड़ित ने इस संबंध में पीजीआई थाने पर कोई सूचना दी है और न ही उन्नाव की पुलिस ने उनसे संपर्क किया है। उन्नाव पुलिस की तरफ से सूचना दी जाएगी तो वह भी आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करेंगे।
पीडि़त ने बताया कि सरफुआ गांव में उन्हें अगवा करने वाले दोनों युवकों के अलावा सोहरामऊ थानाक्षेत्र निवासी एक युवक और लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र में रहने वाले तीन अन्य युवक उसकी पत्नी दो दोनों बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।
पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया है कि मंगलवार सुबह वह पत्नी को लेकर भाग निकला। पीड़ित दंपती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोनों बेटियां अभी भी बदमाशों के चंगुल में फंसी हैं।
उन्नाव के एएसपी राम किशुन यादव ने बताया कि दो सगी बहनों के बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला संज्ञान में आया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। जांच में जो सच्चाई सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।