{"_id":"c047fc9e-f0f5-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"gangrape-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार ने ही बंधक बनाया, दोस्तों के साथ किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार ने ही बंधक बनाया, दोस्तों के साथ किया रेप
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही यूपी सरकार महिलाओं के साथ बढ़ रही अपराध की घटनाओं को रोकने का दावा कर रही हो लेकिन हकीकत यही है कि, दरिंदों का हौसला बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर राजधानी में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
तीन दबंग युवक माल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर परिवार के साथ सो रही इंटरमीडिएट की छात्रा को उठा ले गए। फिर दोस्तों संग दुष्कर्म किया।
रिश्तेदार था दंरिदा
रिश्तेदार की करतूत की भनक लगने पर युवती का पिता अपने सालों को लेकर मौके पर पहुंचा। वहां बेहोश मिली छात्रा को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, एक दलित युवती बुधवार रात परिवार के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। गुरुवार सुबह युवती के लापता होने पर परिवार ने गांव में तलाश की। कुछ पता न लगने पर माल थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन
घर में बनाया बंधक
युवती के पिता को शुक्रवार सुबह पता चला कि, उसकी बेटी 15 किमी दूर बाजार गांव में एक रिश्तेदार के घर बंधक बनी है। इस पर वह अपने दो सालों को लेकर बाजार गांव में रिंकू रैदास के घर पहुंचा।
दोस्तों संग किया अगवा
वहां छात्रा अस्तव्यस्त हालत में बेहोश पड़ी थी। पिता रिश्तेदारों की मदद से उसे अस्पताल ले गया। इलाज के बाद होश आने पर युवती ने बताया कि, रिंकू अपने साथी बबलू व जगदीशपुर निवासी नागेंद्र की मदद से उसे मुंह दबाकर उठा ले गया था।
गांव के बाहर ले जाकर धमकाया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर बाजार गांव ले गया। वहां बंधक बनाकर तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बेहोश छोड़कर भाग गए।