{"_id":"b95ac82c24212292bcd96b48283fb992","slug":"gang-rape-with-woman-in-raebareli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां के साथ गैंगरेप, बेटी के साथ भी कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: मां के साथ गैंगरेप, बेटी के साथ भी कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। यही नहीं उसकी बेटी के साथ भी गैंगरेप का प्रयास किया गया। शोरगुल पर पहुंचे महिला के देवर ने विरोध किया तो उसकी जमकर धुनाई भी कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी। पीड़ित ग्रामीण ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी ने जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि बुधवार सुबह वह नलकूप पर गया था। इसी दौरान चार लोग उसके घर में घुस गए। सभी ने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
16 वर्षीय बेटी के साथ भी रेप के प्रयास किया। शोरगुल सुन उसका भाई पहुंचा और विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी भी सरियों से पिटाई करके घायल कर दिया। ग्रामीण का आरोप है कि कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उसे भगा दिया।
एसपी श्रीकांत सिंह ने लालगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उधर, कोतवाल धीरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।