खाना बना रही थी महिला, दबंगों ने घर में घुसकर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के तारून थाना क्षेत्र निवासी एक दलित विवाहिता को घर में अकेली पाकर गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। पड़ोस के एक किशोर ने मामले की जानकारी विवाहिता के ससुर को दी।
मौके पर पहुंचे ससुर को जान-माल की धमकी देते हुए तीनों आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
बताया गया कि थाने के गयासपुर चौकी क्षेत्र में गांव किनारे दलित वनराजा बस्ती है। मंगलवार को 20 वर्षीय विवाहिता के परिवारीजन गांव के ही रहने वाले एक किसान के खेत पर धान की रोपाई करने गये थे।
इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अशोक यादव, सुरेश यादव व प्रदीप यादव वनराजा के छप्परनुमा आवास में घुस गये। घर में भोजन पका रही विवाहिता को अकेली पाकर मुंह दबा दिया और जमीन पर गिराकर दुष्कर्म किया।
लोगों ने हिम्मत दिलाई तब महिला ने खोली जुबान
विवाहिता की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी के घर के एक लड़के मामले की जानकारी विवाहिता के ससुर को दी। ससुर मौके पर पहुंचा तो तीनों आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।
पीड़िता का कहना है कि दुराचारियों की ओर से उसको शिकायत करने अथवा मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। गांव के कुछ लोगों की ओर से साहस दिलाये जाने के बाद बुधवार को पीड़िता परिवार के साथ थाने पहुंची और शिकायत पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि दलित विवाहिता की शिकायत पर अशोक यादव, सुरेश यादव व प्रदीप यादव के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न तथा धमकी आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।