{"_id":"6950aa3ded2fa4e6a3810ac99a6c49b8","slug":"gang-rape-in-college-campus-in-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कैंपस में कॉलेज के लोगों ने ही छात्रा से किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज कैंपस में कॉलेज के लोगों ने ही छात्रा से किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गांधीग्राम के जमुना देवी इंटर कॉलेज कैंपस में बुधवार दोपहर 11वीं की छात्रा से कॉलेज के ही दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने रेप किया। विरोध करने पर उसे पीटा और मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
रात में छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों के वूमेन पावर लाइन (1090) पर शिकायत दर्ज कराने पर देर रात चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छात्रा के पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। मां कालेज की प्रिंसिपल के घर में काम करती है। इसलिए प्रिंसिपल ने उन्हें कालेज कैंपस में एक आवास दे रखा है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 14 साल की बड़ी बेटी इसी कालेज में 11वीं की छात्रा है। बुधवार को वह ड्यूटी पर थे। पत्नी बेटे के साथ बाजार और छोटी बेटी कोचिंग गई थी। घर में बड़ी बेटी अकेली थी।
छात्रा के अनुसार शाम को कालेज की छुट्टी होने पर चपरासी राजेश और कृष्ण कुमार उसके घर में घुस गए। कृष्ण कुमार ने हाथ-पैर पकड़ लिए और राजेश ने रेप किया। इसके बाद दोनों उसे धमकी देकर भाग निकले। छात्रा के मुताबिक आरोपियों की धमकी से वह इतना डर गई थी कि मां और पिता के घर लौटने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं बताया। देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। तब मां को पूरा घटनाक्रम बताया।