दोस्त फाड़ते रहे लड़कियों के कपड़े, पर खामोश रहा ये सभासद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शर्मसार करने वाली घटना को बड़ी दबंगई से अंजाम दिया गया।
ठाकुरगंज क्षेत्र के मल्लाही टोला प्रथम वार्ड के चर्चित सपा सभासद के साथियों ने सरेराह सगी बहनों से छेड़खानी की।
विरोध करने पर मारपीट करने के साथ ही कपड़े फाड़ दिए।
पीड़ित परिवार शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे। इस पर दबंगों ने सभी को पीटने के साथ ही नगदी व जेवरात लूट लिए।
तहरीर पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में पीड़ित परिवार ने एसएसपी के बंगले पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, ठाकुरगंज क्षेत्र निवासी दो बहनें 28 अगस्त को घर के पास एक जनरल स्टोर से सामान खरीदकर लौट रही थीं।
आरोप है कि रास्ते में सपा सभासद अनुराग पांडे के साथी नगरिया निवासी गुन्नू जायसवाल, राकेश जायसवाल, छोटू, गुल्लू व शंकू ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करने लगे।
विरोध पर दोनों को सरेराह पीटने के साथ ही कपड़े फाड़ दिए। बहनों से अभद्रता होते देख भी आसपास मौजूद लोग दबंगों के डर के चलते विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके।
किसी तरह बचकर घर पहुंची बहनों ने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। इस पर भाई अपने बहनोई और बहनों को लेकर आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचा। इस पर दबंगों ने भाई-बहनोई को पीटने के साथ पीड़ितों का पर्स और टॉप्स लूट लिया।
इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे सभासद ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस दबाव के चलते सपा सभासद और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
मेरे ऊपर लगाया गया आरोप निराधार
है। चूंकि, मुकदमे में नामजद गुन्नू जायसवाल समेत सभी आरोपी मेरे मित्र
हैं। इसलिए मुझे भी नामजद कराया गया है।
-अनुराग पांडेय, सभासद
-शशिकांत यादव, एसओ ठाकुरगंज