{"_id":"6ac67e410715024cec05d10f","slug":"a-sister-lost-her-brother-a-son-lost-his-fathers-protective-presence-chamba-news-c-88-1-ssml1006-199163-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बहन से छिना भाई, बेटे के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बहन से छिना भाई, बेटे के सिर से उठा पिता का साया
Wed, 07 Oct 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पिकअप और बाइक की टक्कर में जान गंवाने वाले शुभम अरोड़ा अपने पीछे पत्नी, तीन साल का बेटा, मां और बहन को छोड़ गए हैं। बीमारी के कारण उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था।
ऐसे में परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी शुभम के कंधों पर थी। करीब तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी। इसके बाद परिवार में बेटे के जन्म से खुशियां आई थीं। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन एक हादसे ने परिवार की जिंदगी बदल दी।
शुभम परिवार के लिए सहारा थे। उनकी मौत से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। वहीं, मासूम बेटे के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया और बहन से उसका भाई दूर हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और क्षेत्र में मातम पसर गया। शुभम की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया। संवाद