फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In Sahuwala, roadways driver and conductor were beaten, uniforms torn, 4 FIRs registered

Sirsa News: साहुवाला में रोडवेज चालक-परिचालक से मारपीट, वर्दी फाड़ी, 4 पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Oct 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
In Sahuwala, roadways driver and conductor were beaten, uniforms torn, 4 FIRs registered
ओढ़ां। साहुवाला में रास्ता रोककर रोडवेज चालक-परिचालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में परिचालक की वर्दी भी फट गई। बस चालक संदीप कुमार निवासी मताना की शिकायत पर बड़ागुढा पुलिस ने तारा सिंह निवासी साहुवाला प्रथम समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बस चालक संदीप कुमार ने बताया कि वह 6 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे सिरसा से कालांवाली जा रहा था। साहुवाला प्रथम बस स्टॉप के पास गलत साइड से आए दो बाइक सवार युवकों ने बस रोकने का इशारा किया।
विज्ञापन

बस रुकते ही एक युवक ने खिड़की के पास आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने चालक को नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान एक अन्य युवक बुलेट बाइक से वहां पहुंचा। इसके बाद तारा सिंह भी मौके पर आ गया। चालक के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिचालक सतवीर सिंह उसे छुड़ाने लगा तो उसके साथ भी हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को सरकारी अस्पताल सिरसा में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed