{"_id":"cda5a4980dfd15422e99a2d915400846","slug":"friend-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी दोस्ती, ईंट से कूचा फिर पेट्रोल से जला दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसी दोस्ती, ईंट से कूचा फिर पेट्रोल से जला दिया
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालकटोरा क्षेत्र में तीन युवकों ने शनिवार रात अपने ही एक दोस्त को शराब पिलाने के बाद राजाजीपुरम के सूर्योदय पार्क में ले जाकर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे व सीने पर पेट्रोल उड़ेल कर जला दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने छह घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया। मारे गए युवक के अपने एक दोस्त की पत्नी से संबंध थे। अक्सर शराब के नशे में वह उसके बारे में आपत्तिजनक बातें करता था।
विज्ञापन
एएसपी सिटी पश्चिम अजय कुमार ने बताया कि राजाजीपुरम के सी-ब्लॉक स्थित सूर्योदय पार्क में रविवार सुबह एक युवक का अधजला शव पड़ा देखकर नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जेब से मिले मोबाइल व मतदाता पहचान पत्र से शव की पहचान बाजार खाला क्षेत्र के मोहल्ला कटरा खुदायार खां निवासी लवकुश मिश्रा (35) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके घरवालों से संपर्क किया।
लवकुश के पिता हरीराम मिश्रा व परिवार के अन्य लोगों ने शव की शिनाख्त करते हुए चौक की चूड़ी वाली गली में दुकानदार नीरज वर्मा पर लेनदेन के विवाद में हत्या का शक जाहिर किया।
एसओ तालकटोरा विनोद मिश्रा ने नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बेकसूर नजर आने पर अन्य बिंदुओं पर तहकीकात शुरू की गई। इसी दौरान शोक जताने उसके घर पहुंचे उसके दोस्त जितेंद्र कश्यप व अजय कुमार शर्मा को हिरासत में लिया।
दोनों करीब तीन घंटे तक पुलिस को गुमराह करते हुए अनेक लोगों का नाम लेते रहे। इस बीच एएसपी क्राइम रवींद्र कुमार सिंह भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लवकुश व उसके दोनों दोस्तों के मोबाइल के कॉल डिटेल खंगाले।
खुलासा हुआ कि शनिवार शाम से देर रात तक तीनों का लोकेशन एक ही जगह था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या के राज उगलने के साथ अपने तीसरे साथी का भी नाम कबूल लिया।
यह थी रंजिश
लवकुश के अपनी गैरमौजूदगी में घर आने पर जितेंद्र ने ऐतराज किया। इससे खफा लवकुश ने शराब के नशे में उसकी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक बातें शुरू कर दीं और संतान न होने को लेकर जितेंद्र पर टिप्पणी भी करने लगा।
इससे जितेंद्र तिलमिला गया। उसने अजय को अपना दुखड़ा सुनाया और लवकुश को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली।
ऐसे अंजाम दी वारदात
पुलिस के मुताबिक लवकुश ने रोजाना की तरह शनिवार दोपहर जितेंद्र से फोन पर बात की और गैरमौजूदगी में उसके घर जा पहुंचा। थोड़ी देर बाद घर लौटे जितेंद्र ने लवकुश को घर में देखकर सख्त नाराजगी जताई। दोनों में झगड़ा होने लगा लेकिन पत्नी ने शांत कराया।
पहले से ही लवकुश को ठिकाने लगाने की ठान चुके जितेंद्र ने अजय को फोन करके बुलाया। अजय अपने मौसेरे भाई अंशू उर्फ विनायक शर्मा के साथ पहुंचा। इसके बाद चारों ने दो मोटरसाइकिलों से विभिन्न स्थानों पर घूमने के साथ शराब पी। देर रात तक शराब का दौर चला।
लवकुश को अधिक नशा चढ़ने पर तीनों लोग उसे सूर्योदय पार्क में ले गए। वहां ईंट-पत्थर से कूंचकर लवकुश की हत्या कर दी।
आरोपियों ने शव की पहचान मिटाने के लिए 20 रुपये का पेट्रोल एक बोतल में लेकर पहले से डिक्की में रख लिया था। हत्या के बाद अजय ने लवकुश के चेहरे व सीने पर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा दी।