फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud cases in lucknow

ठगी की 'रोचक' कहानी, नौ लोगों को बना दिया कंगाल

Wed, 23 Jul 2014 10:39 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Jul 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
fraud cases in lucknow

जालसाजों ने हजरतगंज के पार्क रोड पर ब्ल्यू एक्सप्रेस कोरियर एंड कार्गो कंपनी का ऑफिस खोलकर एक अखबार में इश्तहार छपवाया। फ्रेंचाइजी के नाम पर नौ लोगों से 21 लाख रुपये लेकर ऑफिस बंद कर दिया।

विज्ञापन


ठगी का शिकार बने लोगों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मंगलवार रात कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर को हिरासत में लिया है और मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने पार्क रोड स्थित एक इमारत में ब्ल्यू एक्सप्रेस कोरियर एंड कार्गो लिमिटेड का ऑफिस खोला था।

इस कंपनी का मुख्यालय नेहरू प्लेस नई दिल्ली में बताया गया। कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के लिए एक अखबार में लुभावना इश्तहार छपवाया।

व्यवसाय से जुड़े अनेक लोगों ने संपर्क शुरू किया था। इसमें नौ लोगों ने कंपनी को 21 लाख दिए।

ठगी का शिकार बने नौ लोगों का कहना है कि कोरियर व कार्गो के व्यवसाय में मोटे मुनाफे के झांसे में आकर उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी के आरएसएम रोचक चौहान को चेक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कागजी खानापूरी कराई। सभी लोग मंगलवार दोपहर कंपनी के ऑफिस पहुंचे। वहां ताला लगा था। पता चला कि कंपनी भाग गई है।

सभी लोगों ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और रोचक का मोबाइल नंबर बताया। पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज करके रोचक चौहान को देर रात हिरासत में ले लिया है।

उसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि कंपनी के मालिक व उसके अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed