फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing in muskan apartment

मिलने के बहाने घर आए और चला दी गोली

Fri, 19 Jul 2013 06:46 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
firing in muskan apartment

हजरतगंज में गोखले मार्ग के मुस्कान अपार्टमेंट में

विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह बदमाशों ने मुलाकात के बहाने उप्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी के एक साथी पर गोली दाग दी।

गोली युवक की कनपटी के पास से गुजरते हुए पास की दीवार में जा धंसी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

मूर्ति तोड़कर आया चर्चा में
गौरतलब हो कि अमित उस वक्त चर्चा में आया था, जब उसने सपा के सत्ता में आने पर गोमतीनगर के अंबेडकर पार्क में मायावती की मूर्ति तोड़ दी थी।

अमित के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह वह अपने साथी शिवेंद्र शुक्ला के साथ फ्लैट पर सो रहा था। सुबह चार बजे दो लोग आए और दरवाजे पर दस्तक दी। शिवेंद्र ने दरवाजा खोला।

गोली मारी और हुए फरार

दोनों अमित जानी का नाम लेते हुए शिवेंद्र को धक्का देकर कमरे में घुसने लगे। शिवेंद्र ने रोका तो, बदमाशों ने उस पर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर अमित भी बाहर आ गया। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।

हत्या की थी मंशा
शिवेंद्र का कहना है कि हमलावर अमित की हत्या के इरादे से आए थे। उसने बताया कि सामने आने पर वह हमलावरों को पहचान लेगा।

उधर, एसएसपी जे रविंदर गौड का कहना है कि अपार्टमेंट में रहने वाले किसी भी शख्स ने गोली चलने की तस्दीक नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed