फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing in a village of karaundikala thana kshetra in sultanpur.

सुल्तानपुर: प्रधानी के चुनाव में वर्चस्व कायम करने की जंग में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गांव, सात घायल

Wed, 21 Apr 2021 04:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Apr 2021 04:53 PM IST
सार

ताबड़तोड़ हुई कई राउंड फायरिंग में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन
firing in a village of karaundikala thana kshetra in sultanpur.
सुल्तानपुर के गांव मे फायरिंग का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लंबे समय से वर्चस्व कायम करने को लेकर चली आ रही रंजिश को लेकर बुधवार को सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र का मेवपुर बरचौली गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। ताबड़तोड़ हुई कई राउंड फायरिंग में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। गांव निवासी विनोद सिंह और जितेंद्र सिंह के परिवार में वर्चस्व कायम करने को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को संपन्न हुए पंचायत चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए दोनों परिवारों में एक बार फिर तनातनी हो गई। यहां की सीट इस बार आरक्षित थी। बावजूद इसके बूथ पर भी दोनों उलझ गए।
विज्ञापन


बुधवार को जीतेंद्र सिंह पुत्र राम नेता सिंह, अमित सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह और विपिन सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह हाथों में रायफल लेकर निकले और ललकारते हुए विनोद के परिवार से उलझ गए। देखते ही देखते बात बढ़ गई और फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग में राजन (30), सत्यम सिंह (25), हर्ष (18), शालिनी सिंह (28) पत्नी राजन सिंह, राजेश सिंह (40), संजय मिश्रा (40) और रोहित सिंह (25) को गोलियां लग गईं। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

रास्ते के विवाद में हुई घटना 

एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य रास्ते के विवाद में दूसरे पक्ष ने आज प्रथम पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमें प्रथम पक्ष के 7 लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्तपताल में इलाज चल रहा है।  हमलावरों को हिरासत में लिया गया है।

घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी .315 बोर रायफल, एक अवैध 315 बोर रायफल,10 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 8 खोखा व 6 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद की गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed