फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fire broke out in a shop in rupaideeha in Bahraich.

बहराइच: अज्ञात कारणों से दुकान में लगी भीषण आग में लाखों का सामान स्वाहा

Sat, 30 Jan 2021 03:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Jan 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a shop in rupaideeha in Bahraich.
दुकान में लगी भीषण आग में खाक हुआ सामान। - फोटो : amar ujala

बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम रेडीमेड कपड़ों व जूता-चप्पल की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिसमें जलकर करीब दो लाख रुपये का सामान राख हो गया। जानकारी पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग बुझाई लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा बाबागंज में अब्बास अली निवासी कसाई टोला नानपारा रेडीमेड कपड़ों की दुकान बाबागंज में किराए पर लेकर चलाते हैं। जो प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम 6 बजे अपने घर नानपारा चले गए थे।
विज्ञापन


इसी रेडीमेड कपड़ों व जूता चप्पल की दुकान में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई।  अचानक दुकान के अन्दर से आग की लपटों को निकलता देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी और दुकान स्वामी को फोन करके सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बाबागंज ने पुलिस बल व स्थानीय लोगों संग कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के अनुसार, लगभग दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed