{"_id":"5baa7c53867a557eab5ad2ac","slug":"fir-registered-against-congress-leader-divya-for-uploading-controversial-image-of-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कांग्रेसी सांसद ने ट्वीटर पर अपलोड की पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व कांग्रेसी सांसद ने ट्वीटर पर अपलोड की पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर, एफआईआर दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस सांसद दिव्या स्पंदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर थाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने के आरोप में कांग्रेस की पूर्व सांसद और पार्टी की सोशल मीडिया संचालिका दिव्या स्पंदन (राम्या) के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। क्षेत्राधिकारी आईपीएस चक्रेश मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद की तरफ से शिकायत दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली निवासी दिव्या स्पंदन/रम्या ने सोमवार दोपहर अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट लिखा था।
विज्ञापन
उनके ट्वीट से भाजपा नेताओं के साथ ही आम जनमानस में असंतोष फैल गया। हजारों लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए उनकी निंदा की। मंगलवार को विवेकखंड निवासी अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद ने गोमतीनगर थाना पहुंचकर तहरीर दी जिस पर देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
अधिवक्ता का कहना है कि दिव्या स्पंदन के ट्वीट से प्रधानमंत्री और भारत सरकार के प्रति देशवासियों में घृणा व अवमानना की भावना पैदा करने की कोशिश की जा रही है।