हत्यारा बाप! बेटी को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव में पत्नी से मारपीट का विरोध करने पर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर सुधीर
दो दिन अस्पताल में जूझने के बाद मुस्कान ने शनिवार शाम दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि आरोपी इंस्पेक्टर पत्नी पर शक करता था जिसे लेकर मारपीट हो रही थी।
मड़ियांव के नायकनगर निवासी
सीआरपीएफ इंस्पेक्टर सुधीर सिंह का बृहस्पतिवार सुबह पत्नी माधुरी से किसी
बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्साए इंस्पेक्टर ने पत्नी को पीटना शुरू कर
दिया।
चीखें सुनकर आई मुस्कान ने विरोध किया और पिता की गिरफ्त से मां को
छुड़ाने की कोशिश की। बताते हैं कि सुधीर ने लोहे की रॉड से मां-बेटी पर
हमला बोल दिया।
पिटाई में दोनों के सिर, हाथ, पीठ और कंधों सहित शरीर के कई
हिस्सों पर चोटें आई हैं। शोरगुल और चीख-पुकार मचने पर परिवार के अन्य
सदस्य एकत्र हो गए और गंभीर रूप से घायल माधुरी और अनन्या को सिप्स में
भर्ती कराया।
इस मामले में माधुरी के भाई पीजीआई निवासी अजीत सिंह ने सुधीर
के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उपचार के दौरान घायल
मुस्कान ने शनिवार शाम दम तोड़ दिया।
सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह ने
बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर को पकड़ लिया गया है। मड़ियांव थाना में उससे
पूछताछ की जा रही है। उधर, आरोपी सुधीर सिंह का कहना है कि बेटी पढ़ाई में
कमजोर थी जिसे लेकर वह उसे डांटता रहता था।
इसी बात पर पत्नी से झगड़ा और
मारपीट शुरू हुई थी जिसमें बेटी बीच में आ गई और उसे चोटें लग गईं।
हालांकि, पुलिस सूत्र कोई और कहानी ही बता रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि
सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अपनी पत्नी पर शक करता था। इस बात को लेकर अक्सर उसका
पत्नी से झगड़ा होता था।
बृहस्पतिवार को झगड़े के पीछे भी यही वजह बताई जा
रही है। सीओ ने बताया कि अजीत की तरफ से दर्ज एफआईआर को हत्या की धाराओं
में बदला जाएगा।
शक के चक्कर में बिखर गया भरा-पूरा परिवार
सीआरपीएफ
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह के शक के चलते भरा-पूरा परिवार बिखर गया।
इंस्पेक्टर मड़ियांव रघुवीर सिंह ने बताया कि सुधीर का बड़ा बेटा विशाल
इंटर का छात्र है जबकि मुस्कान अलीगंज के मॉडर्न अकादमी में कक्षा आठ की
छात्रा थी।
सुधीर के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ ही रहते हैं।
इंस्पेक्टर ने बताया कि कानपुर रोड स्थित पीएसी बटालियन के पास बिजनौर में
तैनात सुधीर स्वभाव से गुस्सैल है इसलिए वह अक्सर मारपीट करता रहता था।
वह
अपनी पत्नी पर भी शक करता था। उसके शक ने ही एक भरे-पूरे परिवार को तबाह कर
दिया।