{"_id":"969a12b1efaa3b72989b566e391450af","slug":"family-drama-outside-of-mla-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में विधायक के घर मिली गर्लफ्रेंड, फैमिली ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में विधायक के घर मिली गर्लफ्रेंड, फैमिली ड्रामा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Dec 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती के रुधौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक संजय प्रताप जायसवाल के दारुलशफा स्थित आवास पर मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
अचानक पहुंचे उनके परिवार के सदस्य कमरे में युवती को देखकर बिफर गए और उसकी पिटाई कर दी। गुस्साई युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर शिकायत की।
सीओ हजरतगंज दिनेश यादव मौके पर पहुंचे और विधायक और युवती को अपने ऑफिस ले आए। यहां दो घंटे चली पंचायत के बाद मामला रफा-दफा हो गया।
घटना शाम करीब सात बजे की है। विधायक के परिवार के सदस्य दारुलशफा के बी-99 स्थित उनके आवास आए थे।
यहां पहले से मौजूद एक युवती को देखकर परिवार वालों ने नाराजगी जताई। विधायक ने समझाने की कोशिश की तो परिवार के सदस्य युवती से भिड़ गए।
बताते हैं कि विधायक के परिवार वालों ने युवती को थप्पड़ मार दिया।
इससे गुस्साई युवती कमरे से बाहर आई और सौ नंबर डायल कर शिकायत की। सूचना पाते ही सीओ हजरतगंज, हजरतगंज कोतवाली व साइबर क्राइम सेल की टीम लेकर दारुलशफा पहुंच गए।
विधायक और युवती को कोतवाली ले आया गया। एएसपी पूर्वी राजेश कुमार भी आ गए।
सीओ के ऑफिस में दो घंटे तक पंचायत के बाद विधायक और लड़की को छोड़ दिया गया। बताते हैं कि आजमगढ़ की युवती करीब डेढ़ साल से विधायक के संपर्क में थी।