{"_id":"62db8191e7bcea29a427fbee","slug":"fake-ips-officer-arressted-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake IPS: खुद को आईपीएस अफसर बताकर वसूली करने वाला गिरफ्तार, दूध का करता है कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fake IPS: खुद को आईपीएस अफसर बताकर वसूली करने वाला गिरफ्तार, दूध का करता है कारोबार
Sat, 23 Jul 2022 10:36 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:36 AM IST
सार
फर्जी आईपीएस अफसर बनकर वर्दी का रौब दिखाकर धमकाने व वसूली करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोगों को दबाव में लाने के लिए उसने सोशल मीडिया पर भी वर्दी में तस्वीरें लगाई थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर धमकाने के आरोपी को महानगर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान न्यू हैदराबाद निवासी राकेश त्रिपाठी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि वह दूध की एजेंसी चलाता है। सोशल मीडिया पर आईपीएस की वर्दी व कैप लगाए फोटो की डीपी के जरिये सिर्फ इलाके में रौब गांठने की बात भी कुबूली है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, आरोपी राकेश के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह इलाके में खुद को आईपीएस अफसर बताकर लोगों को धमकाता है। जांच में आरोप सही निकला तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दुकानदार व ऑटो चालकों से वसूली का आरोप
आरोप है कि खुद को आईपीएस बताकर आरोपी राकेश त्रिपाठी दुकानदारों व ऑटो चालकों को धमकाकर वसूली करता था। इससे इलाके के दुकानदार व ऑटो चालक परेशान थे। जब उसके मोबाइल पर डीपी वर्दी वाली देखते तो सभी डर जाते और उसके अर्दब में आ जाते थे।
विज्ञापन
आईपीएस बनने का ख्वाब था, तो खरीद ली वर्दी
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी राकेश ने बताया कि उसने नोएडा के एमिटी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की है। वह आईपीएस बनना चाहता था। परीक्षा दी, लेकिन सफल नहीं हुआ। खुद को आईपीएस दिखाने के लिए उसने वर्दी खरीदी और पहनकर फोटो खिंचवाई। इसे अपने सोशल अकाउंट के डीपी पर लगा लिया। इसकी आड़ में लोगों को धमकाता था।