{"_id":"5af983e44f1c1bd0408b53ab","slug":"fake-call-received-by-sp-to-transfer-of-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को विधायक व मंत्री बता किया एसपी को फोन, कहा-इनका ट्रांसफर कर दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को विधायक व मंत्री बता किया एसपी को फोन, कहा-इनका ट्रांसफर कर दो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 May 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने खुद को जौनपुर विधायक और एक व्यक्ति ने खुद को मंत्री बताकर एसपी आनंद कुलकर्णी के सीयूजी नंबर पर रविवार को कॉल की। दोनों ने अलग-अलग कई पुलिसकर्मियों को जिले में स्थानांतरण करने को कहा।
विज्ञापन
शक होने पर एसपी ने जब विधायक और मंत्री से बात की तो दोनों से फोन करने से मना किया। इस पर एसपी के पीआरओ ने केस दर्ज कराया है।
पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर पर रविवार को एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाली महिला ने खुद को जौनपुर की विधायक सीमा बताया और उसने 10 पुलिसकर्मियों को जिले में एक थाने से दूसरे थाने को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद एक और फोन एसपी के नंबर पर आया। फोन करने वाले ने खुद को मंत्री दारा सिंह बताया और उस शख्स ने भी कई पुलिसकर्मियों के तबादले करने की बात कही।
विज्ञापन
दोनों फोन कॉल पर एसपी को शक हुआ तो उन्होंने जौनपुर की विधायक सीमा से बात की। विधायक ने फोन करने की बात से इंकार कर दिया। मंत्री दारा सिंह ने भी कहा कि उनके द्वारा ऐसा कोई फोन नहीं किया गया है।
जिसके बाद पीआरओ महेश पाठक ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया दो बार फोन आया था। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, साथ ही उन नंबरों और फोन करने वालों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।