फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Enquiry by Judicial Magistrate will be undertaken on munna bajarangi murder

मुन्ना बजरंगी की हत्या: जेलर समेत चार निलंबित, सीएम ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Tue, 10 Jul 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jul 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Enquiry by Judicial Magistrate will be undertaken on munna bajarangi murder
मुन्ना बजरंगी - फोटो : SELF

उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में शार्प शूटर और अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या पर सख्त कदम उठाते हुए सीएम योगी जेल में तैनात चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


इनमें जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवा जी यादव, हेड वार्डन अरिजेंद्र सिंह, वार्डन माधव कुमार शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीएम योगी ने इस पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी व डीआईजी (जेल प्रशासन) मौके पर पहुंचे। मुन्ना बजरंगी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताते चलें कि मुन्ना बजरंगी की सोमवार सुबह बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी का हाथ बताया जा रहा है। सुनील राठी भी इस वक्त बागपत जेल में ही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना बजरंगी को रविवार को झांसी जेल से बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था। बीएसपी के पूर्व विधायक लोकश दीक्षित से रंगदारी मांगने के केस में मुन्ना बजरंगी की सोमवार कोर्ट में पेशी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed