फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eight new gang rape cases in uttar pradesh

अखिलेश के यूपी में फिर हैवानियत, पढ़िए 6 किस्से

Fri, 13 Jun 2014 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jun 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
eight new gang rape cases in uttar pradesh

बागपत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बहला-फुसलाकर हरियाणा के नरेला गांव ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इस मामले में आरोपी भूपगढ़ी निवासी अनुज को लड़की के परिवारीजनों ने पकड़कर बुरी तरह से पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

इस दौरान अनुज ने मीडिया के सामने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। उसने आरोप लगाया कि लड़की के परिवारीजन उन दोनों को जान से मार देना चाहते थे।

दिनोंदिन बढ़ रही हैं घिनौनी घटनाएं

eight new gang rape cases in uttar pradesh

सूबे में महिलाओं से दुराचार की घटनाएं थमने के बजाय दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बहराइच में बुधवार को बदायूं जैसी घटना हुई।

वहां एक महिला से दुराचार के बाद उसकी हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया गया। जबकि हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना परिसर स्थित अपने आवास में एक दरोगा ने एक महिला से दुष्कर्म किया।

इसमें तीन सिपाहियों ने भी उसका साथ दिया। जबकि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज गई। यही नहीं अपहरण कर रेप की घटनाएं भी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत से ‌घर में घुसा और किया रेप

eight new gang rape cases in uttar pradesh

यूपी के मऊ जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक किशोरी से उसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी के घरवालों का आरोप है कि मंगलवार रात जब किशोरी घर के अंदर सो रही थी, जबकि घर के अन्य लोग बरामदे में सो रहे थे।

इसी दौरान अजीत छत के रास्ते घर में घुस गया। उसने किशोरी से दुष्कर्म किया और उसके चिल्लाने पर वह भाग निकला।

विज्ञापन

अपहरण कर युवती से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज

eight new gang rape cases in uttar pradesh

मेरठ के ही दौराला में दो दिन पूर्व हाईवे से अपहृत युवती बुधवार को थाने पहुंची और दो युवकों राली चौहान गांव के अरुण व हरिओम पर अपहरण कर गैंगरेप करने रिपोर्ट दर्ज कराई।

बता दें कि दो दिन पहले समौली निवासी एक युवती का गांव में ही मोबाइल टावर पर काम करने वाले दो युवक बाइक से अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला प्रेम प्रसंग का बताया था।

सगे भाइयों ने की गैंगरेप की कोशिश

eight new gang rape cases in uttar pradesh

छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 4 जून को महिला को घर में अकेली पाकर दो सगे भाइयों ने रेप की कोशिश की।

महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मंगलवार रात महिला ने परिजनों संग छतारी थाने में धर्मेद्र और नरेंद्र के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात भर की दरिंदगी, तड़के कब्रिस्तान में फेंका

eight new gang rape cases in uttar pradesh

जेवर में बाइक सवार दो लोगों ने मंगलवार शाम दुकान पर जा रही महिला को अगवा कर उससे गैंगरेप किया।

इसके बाद महिला को बुधवार तड़के कब्रिस्तान के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुुलिस ने जेवर निवासी राजाबाबू और कलुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उधर, एक आरोपी की पत्नी ने पीड़िता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उसने पुलिस को बताया कि उसके पति पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला ने एक दिन उसे घर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर तीन लोगों से उसका गैंगरेप कराया।

शादी का झांसा देकर युवती से रेप

eight new gang rape cases in uttar pradesh

गाजियाबाद में इलाहाबाद की युवती ने बलिया निवासी अमित पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने रेप, जान से मारने की धमकी व धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक दोनों के पिता रेलवे में कार्यरत हैं।

इलाहाबाद में दोनों की मुलाकात हुई थी। इस बीच 2007 में वह पीसीएस की तैयारी करने गाजियाबाद आई थी, कुछ समय बाद आरोपी भी इंग्लिश स्पीकिंग सिखाने के बहाने उसके साथ आकर रहने लगा।

तब से आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे लाखों रुपये भी ठग लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed