{"_id":"b0d505f7cafa0c3e3856df65db891809","slug":"drunk-and-drive-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत था चालक, टैंपो पलटने से आठ घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत था चालक, टैंपो पलटने से आठ घायल
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 06 Dec 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह नशे में धुत चालक की लापरवाही से टैंपो बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक मोहनलालगंज के सतलाही खेड़ा निवासी टैंपो चालक अखिलेश कुमार यादव कस्बे से सवारियां लेकर गोसाईंगंज जा रहा था।
धर्मावत खेड़ा गांव के पास टैंपो बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में टैंपो में सवार नीतू व उनका पुत्र शिवा,माया रमेश,आशादेवी,मैकू,राम स्वरूप और खेतई घायल हो गए।
एंबुलेंस मंगाकर घायलों को सीएचसी भेजा गया,जहां इमरजेंसी मेडिकल अफसर नदारद मिले। पुलिसकर्मियों ने पूछा तो पता चला कि डॉक्टर नाश्ता करने गए थे।
काफी देर तक डॉक्टर के न पहुंचने पर तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को वापस भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी चालक को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन