डबल मर्डर से दहल गया आजम का रामपुर, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों शनिवार रात को आगापुर रोड स्थित अपनी फर्नीचर की दुकान से घर के लिए चले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे।
रविवार को उनके रक्तरंजित शव पसियापुरा के जंगल में मिले। दोनों की हत्या गला रेतकर की गई है। डबल मर्डर की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, परिवार के लोगों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है।
डबल मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पसियापुरा गांव की है। पसियापुरा के जंगल में रविवार सुबह कुछ लोगों ने दो किशोरों के रक्तरंजित शव पड़े देखे। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों की तलाशी ली। एक की पैंट से विजिटिंग कार्ड मिला, जिसके आधार पर दोनों की शिनाख्त हुई। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
मृतक के बड़े भाई शाहिद ने दोनों की पहचान अपने छोटे भाई जाहिद (16) और आबिद (14) के रूप में की। जाहिद सातवीं और आबिद पांचवीं का छात्र था। शाहिद ने बताया कि दोनों शनिवार रात अपनी फर्नीचर की दुकान से घर जाने के लिए बाइक से निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे।
सुबह पुलिस का फोन आया तो घटना की जानकारी हुई। घटना स्थल पर दोनों की बाइक, पर्स और मोबाइल मिले हैं। एसपी साधना गोस्वामी ने भी मौका मुआयना किया।
परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। वहीं, पुलिस अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
मामले पर एसपी साधना गोस्वामी का कहना है कि दोनों किशोरों की हत्या गला रेतकर की गई है। हत्या की वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। पुलिस को मौके से कुछ क्लू मिले हैं, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।