फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death of students in bahraich

मिट्टी निकालने गए छात्र व छात्रा डूबे, छात्रा का शव नहीं हुआ बरामद

Sat, 16 Sep 2017 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Sep 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
death of students in bahraich
Demo Picture

घाघरा नदी और तालाब में शुक्रवार को एक छात्र और छात्रा डूब गए। दोनों घर के लेपन के लिए मिट्टी निकालने गए थे। छात्र के शव को देर शाम ग्रामीणों ने तालाब से निकाला।

विज्ञापन


इस पर कोहराम मच गया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा के शव की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
 
मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम गिरगिट्टी निवासी अर्पिता कुमारी (12) पुत्री विनोद कुमार गांव के प्राथमिक विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा थी।

शुक्रवार को वह दोपहर में स्कूल से घर लौटी इसके बाद खाना खाकर कच्चे घर का लेपन करने के लिए मिट्टी लेने के लिए गांव से कुछ दूरी पर स्थित घाघरा नदी के तट पर चली गई।
विज्ञापन


साथ में गांव के कुछ और भी बच्चे थे। जब अर्पिता नदी के किनारे से मिट्टी निकाल रही थी। तभी कटान में जमीन धंस गई। अर्पिता नदी में बहने लगी। चीख सुनकर हमजोली के बच्चों ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग दौड़ते तब तक अर्पिता नदी के तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना तहसील को दी गई। जालिमनगर चौकी की पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू करवाई है।

लेकिन नदी के तेज बहाव में बही अर्पिता का अब तक पता नहीं चल सका है। उधर पयागपुर थाना अंतर्गत हटवागोपाल गांव निवासी विकास (9) पुत्र रमई पांडेय प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक कक्षा का छात्र था। वह शुक्रवार को स्कूल नही गया था।


दोपहर में विकास स्कूल के सामने स्थित तालाब में मिट्टी निकाल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी मे चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हटवागोपाल गांव में तालाब में डूबकर दम तोड़ने वाले विकास के माता-पिता की मौत तीन वर्ष पहले हो चुकी है।

विकास अपने चाचा के साथ रहता था। परिवार काफी गरीब है। मेहनत मजदूरी का ही सहारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed