राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह हजरतगंज इलाके के जोपलिंग रोड़ पर स्थित सुरजदीप कॉम्प्लेक्स में एक कपल की डेड-बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
दोनों की पहचान कैसरबाग के कटरा, मकबूलगंज निवासी काजल पांडे और ओजस तिवारी के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी करना चाहते थे। लेकिन घर वाले इसके खिलाफ थे। कोई रास्ता न निकलता देख दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया था। ओजस के घर से मिले रजिस्टर से इस बात का खुलासा हुआ है।
काजल नवयुग डिग्री कॉलेज में बीएसएसी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वहीं ओजस मैके से एनिमेशन का कोर्स कर रहा था। दोनों आज कॉम्प्लेक्स की छत पर पहुंचे। वहां नस काटकर जान देने का प्रयास किया। इसके बाद काजल ने छत से छलांग लगा दी। लेकिन ओजस दौड़कर नीचे आया। जहां खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
ओजस के पिता पेशे से वकील हैं। बड़ी बहन नोएडा में जॉब करती है। काजल अपनी मां के फोन से ओजस से लंबी बात करती थी। सुसाइड करने से एक दिन पहले ही दोनों ने इसका प्लान बनाया था।
रजिस्टर के आखिरी पन्ने पर दोनों ने एक दूसरे को मैसेज देने के लिए कुछ लिखा था, जिससे उनके सुसाइड करने के फैसले का खुलासा हुआ। ओजस ने लिखा- "बच्चा सुनों आप मुझे आज रात को 4 बजे घर के बाहर मिलना। हम दोनों चलके सुसाइड करेंगे, क्यूंकि बाबू हमारा साथ कोई नहीं दे रहा है और हां यश को मैं कह दूंगा कि आपसे पूछे कि मैं अभी घर आऊं या नहीं, अगर हां बोलोगे तो अभी घर आता हूं।" आई लव यू टू बाबू