{"_id":"607176818ebc3e8d3823594c","slug":"dead-body-found-in-ghagra-river-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: घाघरा नदी में पड़ा मिला युवक का शव, शुक्रवार दोपहर हुआ था गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: घाघरा नदी में पड़ा मिला युवक का शव, शुक्रवार दोपहर हुआ था गायब
Sat, 10 Apr 2021 03:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Apr 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने निकाला मृतक युवक का शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के बौंडी कस्बा निवासी दिनेश कुमार (26) पुत्र बच्चू लाल शुक्रवार को दोपहर घर से निकला था तभी से गायब था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव घाघरा नदी के पानी में उतराता देखा। ग्रामीणों ने सूचना थाना बौंडी व युवक के परिजनों को दी। शव की पहचान दिनेश कुमार पुत्र बच्चूलाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के भाई मनोज कुमार ने बौंडी थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि युवक शुक्रवार को कपड़ा धोने घाघरा नदी के किनारे गया था और फिर वापस नहीं लौटा था। काफी खोजबीन की गई थी लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को युवक की लाश घाघरा नदी में मिली है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बौंडी ने बताया है कि मृतक के भाई मनोज कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।