{"_id":"60cae7fc055f6a69036117ff","slug":"ddc-firing-video-viral-case-filed-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: डीडीसी की फायरिंग का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: डीडीसी की फायरिंग का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
Thu, 17 Jun 2021 12:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:24 PM IST
सार
पूर्व विधायक की जिला पंचायत सदस्य बहन अर्चना सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फायरिंग करती हुई नजर आ रही हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
डीडीसी अर्चना सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसौली के पूर्व विधायक बाहुबली चंद्रभद्र सिंह सोनू की बहन और जिला पंचायत सदस्य अर्चना सिंह की फायरिंग का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में वह राइफल से कई राउंड फायर करती हुई नजर आ रही हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए अर्चना सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
धनपतगंज थाना क्षेत्र के मायंग गांव निवासी पूर्व विधायक और बाहुबली नेता चंद्रभद्र सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू की बहन अर्चना सिंह ने वार्ड नंबर 24 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। वे जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार हैं। 14 जनवरी को उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे राइफल से हवाई फायरिंग करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ मनोज कुमार शर्मा ने मामले की जांच कराई थी। एसओ ने बताया कि हर्ष फायरिंग के मामले में जिला पंचायत सदस्य अर्चना सिंह के खिलाफ दरोगा सुनील की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, अर्चना सिंह का कहना है कि यह वीडियो काफी पुराना है। पुलिस उन पर अनावश्यक दबाव बना रही है, जिससे वे अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ सकें।
विज्ञापन